{"_id":"69c9305ec2e7808fd605e25a","slug":"rr-vs-csk-ipl-2026-live-streaming-where-how-to-watch-ipl-bangalore-vs-kolkata-3rd-match-online-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs CSK Live Streaming: जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, गुवाहाटी में होगी भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs CSK Live Streaming: जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, गुवाहाटी में होगी भिड़ंत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings (RR vs CSK) IPL Live Streaming, Telecast: आईपीएल 2026 में राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला खास बन गया है, जहां संजू सैमसन पहली बार अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमें पिछले सीजन की नाकामी भुलाकर नई शुरुआत करने और जीत के साथ अभियान शुरू करने के इरादे से उतरेंगी।
राजस्थान बनाम चेन्नई
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सत्र का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में सोमवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
ये भी पढ़ें: RR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्कर
Trending Videos
ये भी पढ़ें: RR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसन के लिए भावुक होंगे पल
इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात संजू सैमसन का अपनी पूर्व टीम राजस्थान के खिलाफ खेलना है। लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाले सैमसन अब चेन्नई की ओर से मैदान में उतरेंगे, जिससे इस मैच में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया है। हाल ही में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और सीएसके में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, धोनी चोट के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे टीम में युवा खिलाड़ियों के लिए मौके बनेंगे।

जडेजा की घर वापसी
दूसरी ओर, राजस्थान के लिए यह एक नए दौर की शुरुआत है, जहां टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है। रवींद्र जडेजा की वापसी से टीम को अनुभव मिला है, जबकि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।हालांकि, टीम की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है और उसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे रही, जबकि राजस्थान नौवें स्थान पर था। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए नई शुरुआत करने और अपने अभियान को मजबूत करने का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

चेन्नई बनाम राजस्थान
- फोटो : IPL/BCCI
हम यहां आपको राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 30 मार्च यानी सोमवार को खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।