{"_id":"69e20d8d3c55d93f7209db47","slug":"ipl-2026-mi-vs-pbks-arshdeep-singh-rumored-girlfriend-samreen-kaur-seen-in-stadium-shared-photos-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: अर्शदीप का लकी चार्म! पंजाब-मुंबई मैच के दौरान दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? तेज गेंदबाज से जुड़ रहा नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: अर्शदीप का लकी चार्म! पंजाब-मुंबई मैच के दौरान दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? तेज गेंदबाज से जुड़ रहा नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई के खिलाफ पंजाब की जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा। उन्होंने तीन विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर को भी स्टैंड्स में देखा गया। आइये उनके बारे में जानते हैं...
समरीन कौर
- फोटो : Samreen Kaur (Instagram)
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक तरफ अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम में मौजूद एक मिस्ट्री गर्ल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान कैमरा बार-बार उस लड़की पर गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर हैं।
Trending Videos
समरीन ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरे
दरअसल, समरीन कौर ने खुद भी मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई। फैंस का मानना है कि वह अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं।
(फोटो क्रेडिट: Samreen Kaur/Instagram)

अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी वायरल
- फोटो : IANS-Arshdeep singh snapchat story
अर्शदीप ने साझा की थी तस्वीर
अर्शदीप का हाल ही में स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

अर्शदीप के साथ दिखीं समरीन
हाल ही में अर्शदीप और समरीन को साथ में स्पॉट किया गया था। वायरल वीडियो आईपीएल का बताया गया, क्योंकि अर्शदीप के पीछे पंजाब की टीम बस खड़ी दिख रही है। अर्शदीप भी सामान के साथ हैं, यानी वीडियो टीम ट्रैवल के दौरान की है। अर्शदीप के साथ समरीन खड़ी हैं और अर्शदीप कुछ क्यूट से जेस्चर बनाते हैं और समरीन उस पर हंसने लगती हैं। इसके बाद समरीन से मिलने कोई महिला आती है और समरीन उनसे गले मिलती दिखती हैं। इसके बाद अर्शदीप और वो फिर से बात करने लग जाते हैं।

View this post on Instagram
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।

अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम
समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
इन सभी कयासों के बावजूद, न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस वजह से यह मामला अभी सिर्फ अटकलों और फैंस के अनुमान तक ही सीमित है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन जाती है। अर्शदीप और समरीन को लेकर चल रही यह चर्चा भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और फैंस लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।