{"_id":"69e1d58cb598604fe10745e9","slug":"icc-is-investigating-cricket-canada-for-alleged-breach-of-its-anti-corruption-code-know-all-details-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: क्रिकेट कनाडा पर आईसीसी की नजर, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच एसीयू की जांच के दायरे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: क्रिकेट कनाडा पर आईसीसी की नजर, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच एसीयू की जांच के दायरे में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आईसीसी क्रिकेट कनाडा पर शिकंजा कसन की तैयारी में है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था क्रिकेट कनाडा के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन की जांच कर रहा है। एक डॉक्यूमेंट्री के जरिये इस मामले का खुलासा हुआ है जिसके बाद क्रिकेट कनाडा की मुश्किलें बढ़ गई है।
कनाडा की टीम
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट कनाडा के खिलाफ अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन की जांच कर रहा है, जिसमें टी20 विश्व कप में 17 फरवरी को चेन्नई में खेला गया मैच भी शामिल है जिसमें उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। चेपॉक में खेले गए उस मैच में कनाडा आठ विकेट से हार गया था।
Trending Videos
डॉक्यूमेंट्री में लगे भ्रष्टाचार के आरोप
हाल ही में प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री में भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर किए जाने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) इसकी गहन जांच कर रही है। कनाडा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य केवल 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। ग्लेन फिलिप्स (39 गेंदों पर नाबाद 59 रन) और रचिन रवींद्र (36 गेंदों पर नाबाद 76 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।

एसीयू क्रिकेट कनाडा से जुड़े आरोपों की जांच कर रहा है। इसमें दो सक्रिय जांच शामिल हैं जिनमें क्रिकेट कनाडा पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। ये आरोप 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री से सामने आए हैं जिसका शीर्षक करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट है। यह डॉक्यूमेंट्री कनाडा के खोजी कार्यक्रम द फिफ्थ एस्टेट ने किया था और जिसे शुक्रवार को प्रसारित किया था। यह डॉक्यूमेंट्री कनाडा क्रिकेट में भ्रष्टाचार और शासन संबंधी मुद्दों के बारे में व्यापक दावे करती है।
क्या मुश्किल में घिरेंगे कनाडा के कप्तान?
डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच की बारीकी से जांच की जा रही है, खासकर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा द्वारा किए गए पांचवें ओवर की। ऑलराउंडर बाजवा को टूर्नामेंट से तीन सप्ताह पहले ही कप्तान नियुक्त किया गया था। यह ऑफ स्पिनर तब गेंदबाजी करने के लिए आया था जब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था। उन्होंने ओवर की शुरुआत नोबॉल से की, उसके बाद लेग साइड में वाइड गेंद फेंकी और कुल 15 रन लुटाए।

कमेंट
कमेंट X