Video: तिलक को गुस्से में क्या बोल गए हार्दिक? इस मैसेज से बदला पूरा खेल; जीत के बाद कप्तान ने खुद किया खुलासा
तिलक वर्मा ने खराब फॉर्म से उबरते हुए आईपीएल 2026 में 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर इतिहास रच दिया। हार्दिक पांड्या के एक मैसेज के बाद उन्होंने अपना खेल बदला और विस्फोटक बल्लेबाजी की। उनकी इस पारी ने मुंबई इंडियंस को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और उन्हें टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया।
विस्तार
पारी के 14वें ओवर तक तिलक संघर्ष कर रहे थे। तभी कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैदान पर उनसे कुछ गुस्से में कहा और कुछ इशारा किया। यह साफ नहीं है कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन वह बल्लेबाजी से कुछ गुर सिखाते दिखे थे और हार्दिक आक्रामक अंदाज में कह रहे थे। उसी के बाद तिलक का खेल पूरी तरह बदल गया। 15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ उन्होंने पहला छक्का और दो चौके जड़े, और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह ओवर उनकी पारी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
Tilak Varma-ಗೆ ಹುರಿದುಂಬಿಸುತ್ತಿರುವ Hardik Pandya! 🗣️🤝🏻
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 20, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #GTvsMI | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/0TDzA1kNzM
हार्दिक ने मैच के बाद बताया कि 14वें ओवर के टाइमआउट के दौरान उन्होंने तिलक वर्मा को सिर्फ एक ही बात बार-बार कही- बिना ज्यादा सोच के अपनी नैसर्गिक खेल दिखाओ। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि तिलक के पास जितना टैलेंट है, उसे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। मैं बस उसे यही कह रहा था कि गेंद को देखो और उसे मारो, चाहे जो भी हो। क्योंकि मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जो बॉल स्ट्राइकिंग होती है, वो बहुत खास है।'
'समय आ गया था तिलक के प्रदर्शन का'
हार्दिक ने माना कि यह पारी सिर्फ तिलक के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया था कि वो आकर टीम के लिए प्रदर्शन करे। यह पारी ग्रुप के लिए जरूरी थी, तिलक के लिए जरूरी थी और मुंबई इंडियंस के लिए भी बहुत जरूरी थी।' हार्दिक ने यह भी स्वीकार किया कि मैदान पर उनका जोश काफी ज्यादा था और वह कई बार इतना जोर से चिल्लाए कि उन्हें खुद चक्कर जैसा महसूस हुआ। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं कई बार इतना जोर से चिल्लाया कि मुझे खुद चक्कर आ गया। लेकिन एक कप्तान के तौर पर यही एनर्जी टीम में बदलाव लाती है।'
हार्दिक के इस भरोसे और संदेश का असर तुरंत दिखा, जब तिलक वर्मा ने धीमी शुरुआत के बाद आक्रामक अंदाज अपनाया और आईपीएल 2026 की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक की बराबरी कर ली।
- 45 गेंद: सनथ जयसूर्या vs CSK (2008)
- 45 गेंद: तिलक वर्मा vs GT (2026)
- 47 गेंद: कैमरन ग्रीन vs SRH (2023)
- 49 गेंद: सूर्यकुमार यादव vs GT (2023)
इस मैच से पहले तिलक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पिछले पांच मैचों में उन्होंने केवल 43 रन बनाए थे, लेकिन इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
Dddy Hardik Pandya did nothing just scored 15 from 16 balls n caught by Glenn Philips 💥 He just did this to Tilak Varma who is playing exceeding well 🏏#GTvsMI #MIvsGT #GTvMI #MIvGT #IPL #ShubhmanGill #HardikPandya #Rabada pic.twitter.com/DfFjmT2mBY
— Cric_Lover 🏏 (@ankit_bhattar) April 20, 2026
दूसरी ओर, कगिसो रबाडा ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर विपक्ष को बैकफुट पर धकेल दिया। सूर्यकुमार यादव का विकेट सबसे शानदार रहा, जब 152 किमी/घंटा की गेंद ने उनका स्टंप उड़ा दिया।
आखिर में तिलक का तूफान
अंतिम छह ओवरों में 96 रन बने, जिसमें तिलक की आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। हार्दिक पांड्या (16 गेंद में 15 रन) ने साथ दिया, लेकिन असली शो तिलक का ही रहा। यह पारी आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई।

कमेंट
कमेंट X