{"_id":"69e72ae80a2e4eb9e401bd08","slug":"lawrence-bishnoi-gang-linked-to-t20-world-cup-fixing-scandal-canada-cricket-under-scanner-says-report-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: फिक्सिंग के साए में यह मुकाबला; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार, इस टीम के कप्तान पर गंभीर आरोप","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC 2026: फिक्सिंग के साए में यह मुकाबला; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार, इस टीम के कप्तान पर गंभीर आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:14 PM IST
सार
टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा टीम से जुड़े फिक्सिंग कांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें कप्तान दिलप्रीत बाजवा भी जांच के दायरे में हैं। सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग ने धमकियों के जरिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की। मामला गंभीर है और जांच जारी है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और दिलप्रीत बाजवा
- फोटो : IANS
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा टीम से जुड़े फिक्सिंग कांड की जांच पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा शुरू की जा चुकी है, लेकिन अब इस मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज मैच के दौरान कथित फिक्सिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सीधी भूमिका सामने आई है। आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) इस मामले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की भूमिका की जांच कर रही है।
Trending Videos
दिलप्रीत बाजवा
- फोटो : IANS
कप्तान दिलप्रीत बाजवा पर संदेह और पूछताछ
डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा पहली बार तब संदेह के घेरे में आए, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बेहद महंगा और असामान्य ओवर डाला। सीबीसी ने बताया कि इस खुलासे के बाद स्पॉट-फिक्सिंग की आशंका के चलते एसीयू ने उनसे पूछताछ की और उनका मोबाइल फोन भी खंगाला। जांच अभी जारी है और इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
मैच में क्या हुआ और जांच किस ओवर के लिए?
कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 17 फरवरी को खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कनाडा ने चार विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। हालांकि, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 15.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था और आठ विकेट से जीत हासिल करके सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया था। ग्लेन फिलिप्स 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि रचिन रवींद्र ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए थे।

🚨 MATCH FIXING ALLEGATIONS | NZ vs Canada T20 WC (Match 31)
— Bharat Briefs (@Bharatbriefshq) April 17, 2026
The ICC’s Anti-Corruption Unit has launched a formal probe into the Group Stage clash played on Feb 17 in Chennai.
A specific over bowled by Canada captain Dilpreet Bajwa starting with a no-ball, then a wide,… pic.twitter.com/j3VCx3GIub
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलप्रीत बाजवा
- फोटो : IANS
टूर्नामेंट से तीन हफ्ते पहले बने कप्तान
जांच के दायरे में जो ओवर है, वह है न्यूजीलैंड की पारी के दौरान का पांचवां ओवर। इस ओवर में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने गेंदबाजी की थी। बाजवा ने इस ओवर में 15 रन दिए थे, जिसमें एक नो-बॉल और एक वाइड शामिल थी। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 35/2 था। दिलप्रीत बाजवा को टी20 विश्व कप 2026 से महज तीन हफ्ते पहले कप्तान बनाए जाने को लेकर भी विवाद रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग ने धमकियों के जरिए यह सुनिश्चित किया कि बाजवा टीम में बने रहें और बाद में कप्तान भी बनें।
सीबीसी की रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग का जिक्र
डॉक्यूमेंट्री में चौंकाने वाले कई खुलासों के बाद अब कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की नई रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीसी ने इस कथित फिक्सिंग कांड को सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा है। यह गैंग कनाडा में एक हिंसक आपराधिक संगठन के रूप में जाना जाता है, जिसे वहां की सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसी गैंग का संबंध सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से भी रहा है और उन्होंने ही दिलप्रीत बाजवा के अचानक कप्तान बनने में भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों को धमकाने का आरोप
सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक रेस्टोरेंट में करीब 25 क्रिकेटर मौजूद थे। उसी दौरान दो खिलाड़ियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कनाडा टीम के एक स्टार खिलाड़ी को धमकाया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर वह दिलप्रीत बाजवा और एक अन्य खिलाड़ी को आगे बढ़ाने में समर्थन नहीं देंगे, तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
'नोआह' नाम के शख्स को भी मिली धमकी
रिपोर्ट में नोआह नाम के एक अन्य व्यक्ति का भी जिक्र है, जिसे लॉरेंस गैंग द्वारा धमकाए जाने का दावा किया गया है। सीबीसी ने नोआह के हवाले से लिखा, 'मैंने इसका विरोध किया और 40 मिनट के भीतर मुझे उसी नंबर से एक संदेश मिला, जिसने मुझे डरा दिया क्योंकि उसमें एक तस्वीर थी।' जांच में यह भी संकेत मिला है कि यह सिंडिकेट कुछ खास लोगों को प्रशासन और टीम में ऊंचे पदों पर बैठाने की कोशिश कर रहा था।

क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष पर भी उठे सवाल
सीबीसी की रिपोर्ट में क्रिकेट कनाडा के मौजूदा अध्यक्ष अरविंदर खोसा का नाम भी इन घटनाओं से जोड़ा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका संबंध उन लोगों से था, जिन्होंने खिलाड़ियों को धमकाया। हालांकि, खोसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खोसा ने पूर्व अध्यक्ष अमजद बाजवा से इस घटना को लेकर बात की थी, लेकिन अमजद ने इससे अनभिज्ञता जताई।
पूर्व कोच पर भी आरोप, फोन से खुलासा
सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच की एक अलग कड़ी में कनाडा के पूर्व कोच खुर्रम चौहान की एक लीक हुई फोन रिकॉर्डिंग शामिल है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया है कि बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों ने उन पर कुछ खास खिलाड़ियों को चुनने का दबाव डाला था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिकॉर्डिंग में मैच-फिक्सिंग की कोशिश के दावे भी शामिल हैं यानी कि खुर्रम चौहान को पहले मैच के कुछ हिस्सों को फिक्स करने के लिए कहा गया था। यह कथित तौर पर तत्कालीन अध्यक्ष अमजद बाजवा, सीईओ सलमान खान और बोर्ड सदस्य राणा इमरान द्वारा किया गया था। हालांकि, ये आरोप अभी तक सत्यापित नहीं हुए हैं।

कमेंट
कमेंट X