{"_id":"69e64225b1add080530235e1","slug":"pakistan-cricket-board-imposed-a-one-year-psl-ban-on-sri-lanka-s-captain-dasun-shanaka-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL: बौखलाए पाकिस्तान के निशाने पर आए श्रीलंका के दासुन शनाका, पीएसएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL: बौखलाए पाकिस्तान के निशाने पर आए श्रीलंका के दासुन शनाका, पीएसएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान ने दासुन शनाका पर पीएसएल में खेलने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया है। पाकिस्तान शनाका के पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलने पर बौखला गया है।
दासुन शनाका
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। शनाका का नाम शुरू में पीएसएल के लिए चुना गया था लेकिन बाद में वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए थे।
ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी लगाया था प्रतिबंध
पीसीबी ने इससे पहले इसी वजह से ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया था, लेकिन उनके एजेंट रॉब हम्फ्रीज का दावा है कि इस खिलाड़ी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध गलत है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। पीसीबी ने सोमवार को कहा कि शनाका और लाहौर कलंदर्स के बीच हाल ही में हुए अनुबंध की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद 21 मार्च को टूर्नामेंट से खिलाड़ी का एकतरफा हट जाना खिलाड़ी के पंजीकरण की शर्तों और तीनों पक्षों के बीच हुए समझौते दोनों का साफ तौर पर उल्लंघन है।
पीसीबी ने कहा, 'जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी ने जिन आधार पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया वे मौजूदा अनुबंध के नियमों के तहत मान्य नहीं हैं।' शनाका ने इस साल के टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X