MI Inning
68/3 (9 ov)
N. Tilak Varma 7(6)*
Naman Dhir 28 (23)
Strategic Timeout : Gujarat Titans elected to bowl
Live
GT vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका, रबाडा ने सूर्यकुमार को किया बोल्ड; डिकॉक-दानिश भी आउट
{"_id":"69e6226602504c3b9e08c8e5","slug":"mi-vs-gt-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-gujarat-titans-ipl-2026-30th-match-updates-2026-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका, रबाडा ने सूर्यकुमार को किया बोल्ड; डिकॉक-दानिश भी आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की नजरें लय में वापसी पर हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
गुजरात बनाम मुंबई
- फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:59 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका
रबाडा ने मुंबई को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड किया। वह 10 गेंदों में 15 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।07:50 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका भी रबाडा ने दिया। उन्होंने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।07:38 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने डेब्यूटेंट दानिश मालेवर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब डिकॉक का साथ देने नमन धीर आए हैं।07:30 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और दानिश मालेवर क्रीज पर मौजूद हैं।07:06 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।इम्पैक्ट खिलाड़ी: राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार।
07:02 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टाइटंस बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि दानिश मालेवर और कृष भगत डेब्यू करेंगे। रोहित शर्मा फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:30 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: दो-तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है गुजरात
इसके विपरीत गुजरात टाइटंस ने अपनी समस्याओं के बावजूद जीत हासिल करने के तरीके खोज लिए हैं। उसकी बल्लेबाजी अभी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ही अधिकतर रन बनाने का जिम्मा संभालते हैं। ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा कई बार महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है।06:29 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: क्यों खराब रहा है मुंबई का प्रदर्शन?
- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के मुख्य आधार रहे हैं लेकिन यह दोनों ही अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
- सूर्यकुमार ने भले ही एक अर्धशतक लगाया है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
- दूसरी तरफ तिलक बेहद खराब फॉर्म में हैं और पांच पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना पाए हैं।
- कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 81 रन बनाए हैं, जिससे मुंबई की बल्लेबाजी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
- मुंबई की समस्या केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसके गेंदबाज भी नहीं चल पा रहे हैं।
- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक विकेट नहीं ले पाना उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने भले ही किफायती गेंदबाजी की है लेकिन बल्लेबाज उनके सामने जोखिम लेने से बचते हुए उन्हें आसानी से खेल रहे हैं।
06:29 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मैच जीत कर लय हासिल कर ली है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बिल्कुल विपरीत मुंबई ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी हार का अंतर बहुत बड़ा रहा है, जिससे वह 10वें स्थान पर खिसक गया है।06:27 PM, 20-Apr-2026
