सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

GT vs MI Highlights: मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी।

MI vs GT IPL Live Score: Mumbai Indians vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates
अश्विनी-हार्दिक - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:10 PM, 20-Apr-2026

मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया

तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। 

लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है। 
10:46 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: आठवां विकेट गिरा

अश्विन कुमार ने शाहरुख खान को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। 13 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 86 रन है।
10:43 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात को सातवां झटका

गुजरात को सातवां झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने राशिद खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
10:37 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: 11वें ओवर तक गुजरात के छह विकेट गिरे

11वें ओवर तक गुजरात के छह विकेट गिर चुके हैं। अश्विनी कुमार ने छठा झटका दिया। राहुल तेवतिया आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब राशिद खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
10:15 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: फिलिप्स पवेलियन लौटे

मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 55 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए हैं। मिचेल सैंटनर ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। 
10:10 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: सात ओवर का खेल पूरा

सात ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने तीन विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स पांच और सुंदर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 14 रन बना सके। अब वाशिंगटन सुंदर का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।
09:42 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 
09:34 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: सुदर्शन खाता खोले बिना आउट

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, बुमराह का आईपीएल 2026 में यह पहला विकेट है।
09:18 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी समाप्त

तिलक वर्मा की तूफानी शतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की 101 और नमन धीर की 45 रनों की दमदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed