{"_id":"69e797cd4444d05d1200ff52","slug":"south-africa-women-vs-india-women-3rd-t20i-match-preview-in-hindi-captain-and-vice-captain-news-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W Vs SA W: जीत की राह पर लौटना चाहेगी भारतीय महिला टीम, तीसरे टी20 में स्मृति और दीप्ति पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W Vs SA W: जीत की राह पर लौटना चाहेगी भारतीय महिला टीम, तीसरे टी20 में स्मृति और दीप्ति पर रहेंगी नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत की राह पर लौटना चाहेगी। इसके लिए उसे उपकप्तान स्मृति मंधाना और सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी द वांडर्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 0-2 से पीछे चल रही है और अगर उसे सीरीज गंवाने से बचना है तो तीसरे टी20 में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
Trending Videos
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि आठ मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका के हाथ जीत लगी है। यानी भले ही भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मुकाबले गंवा चुकी हो, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड में टीम का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी रहा है।

स्मृति की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
टीम की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुरुआती दो मैच में 13 और 12 रन ही बना पाई हैं। भारतीय टीम इन मुकाबलों में 157 और 147 रन ही बना सकी जिन्हें मेजबान टीम ने आसानी से जीत लिया। टीम के लिए दीप्ति की फॉर्म अधिक चिंता का विषय है। पहले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद एक रन बनाया, जबकि दूसरे मैच में छठे नंबर पर खेलते हुए भी एक रन बनाकर आउट हुईं। दोनों ही मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। भारतीय पारी काफी हद तक स्मृति की तेजतर्रार शुरुआत पर निर्भर करती है और बाएं हाथ की यह बल्लेबाज पहले दो मैच के खराब प्रदर्शन की भरपाई करना चाहेंगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले मैच में योगदान दिया लेकिन दूसरे मैच में वे पूरी तरह से विफल रहीं।

भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ रही हैं वोलवार्ट
इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में अब बस कुछ ही महीने बाकी हैं और ऐसे में हरमनप्रीत और उनकी टीम लय हासिल करना चाहेगी और कुछ मैच जीतकर मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट एक बार फिर भारत के लिए सिरदर्द साबित हुई हैं जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक (51 और 54) से अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। दूसरे मैच में सुने लुस ने भी 57 रन की तेज पारी खेली। पावरप्ले के दौरान भारतीय गेंदबाजी भी दिशाहीन नजर आई।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, काशवी गौतम, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल।
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, कायला रेनेके, नेदिन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सुने लुस, एलिज-मारी मार्क्स, क्लो ट्रायोन, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, टेबोगो माचेके, अयांडा ह्लुबी, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा, तुमी सेखुखुने।

कमेंट
कमेंट X