{"_id":"69e7ae8a153c2106c50afda5","slug":"srh-vs-dc-ipl-2026-srh-batter-abhishek-sharma-stats-in-ipl-and-t20-cricket-know-all-records-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: कोहली से लेकर वॉर्नर-क्लासेन की बराबरी पर पहुंचे, T20 में पूरे किए 350 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: कोहली से लेकर वॉर्नर-क्लासेन की बराबरी पर पहुंचे, T20 में पूरे किए 350 छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। अभिषेक ने विराट कोहली के साथ ही डेविड वॉर्नर तक की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं अभिषेक शर्मा ने क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए...
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल- 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 135 रन बनाए। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
Trending Videos
हैदराबाद के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
अभिषेक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। अभिषेक से पहले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दो-दो शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर भी बना लिया है।

अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में नौवां शतक लगाया
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह नौवां शतक लगाया है। इस शतक के साथ ही अभिषेक ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली और अभिषेक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नौ शतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 22 शतक लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में अभिषेक ने दूसरी बार एक पारी में 10 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने चार बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। वहीं, टी20 क्रिकेट में अभिषेक ने पांचवीं बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के साथ ही श्रेयस अय्यर (4) को पीछे छोड़ दिया है।

कमेंट
कमेंट X