सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Abhishek Sharma: अभिषेक SRH के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, इस दिग्गज को पछाड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 22 Apr 2026 11:15 AM IST
सार

अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। खासतौर पर हाल के मुकाबलों में उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें यह रिकॉर्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Abhishek Sharma Becomes SRH’s All-Time Leader in Player of the Match Awards, Surpasses Franchise Legend
अभिषेक शर्मा और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस ओपनर ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

 
Trending Videos
Abhishek Sharma Becomes SRH’s All-Time Leader in Player of the Match Awards, Surpasses Franchise Legend
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
अभिषेक ने खेली विस्फोटक पारी
अभिषेक शर्मा एसआरएच की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत एसआरएच ने दो विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एसआरएच के गेंदबाजों ने 195 रन पर दिल्ली कैपिटल्स को रोककर 47 रन से मैच जीत लिया। 

अभिषेक को सातवीं बार POTM अवॉर्ड
एसआरएच की जीत के बाद अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया। इस टीम के लिए खेलते हुए 81वें मैच में उन्होंने सातवीं बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। अभिषेक अब एसआरएच के लिए इस खिताब को सर्वाधिक बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Sharma Becomes SRH’s All-Time Leader in Player of the Match Awards, Surpasses Franchise Legend
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
भुवनेश्वर ने छह बार जीता अवॉर्ड
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने भुवनेश्वर कुमार 2014 से 2024 तक एसआरएच का हिस्सा थे, और टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 145 मैच खेले और इस दौरान छह बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता था। 

अभिषेक का एसआरएच के लिए दूसरा शतक
एसआरएच के लिए खेलते हुए अभिषेक का यह दूसरा शतक था। टीम के लिए दो शतक लगाने वाले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन के बाद वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली थी। 
Abhishek Sharma Becomes SRH’s All-Time Leader in Player of the Match Awards, Surpasses Franchise Legend
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
गेल-फिंच को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है, जो उनसे ज्यादा बार कोई नहीं कर सका है। इस मामले में उन्होंने टी20 के महानतम खिलाड़ियों, क्रिस गेल और एरॉन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed