{"_id":"69e855712975c375f90fb8c7","slug":"ipl-2026-seal-your-spot-first-zaheer-khan-s-big-advice-to-shreyas-iyer-amid-india-captaincy-buzz-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम के कप्तान? चर्चा के बीच बोले जहीर खान- पहले प्लेइंग-11 में जगह तो बनाओ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम के कप्तान? चर्चा के बीच बोले जहीर खान- पहले प्लेइंग-11 में जगह तो बनाओ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिससे उनकी भारतीय टीम में वापसी और कप्तानी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जहीर खान ने उन्हें सलाह दी है कि पहले टीम में अपनी जगह पक्की करें और फिर कप्तानी के बारे में सोचें।
जहीर खान और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उनकी कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है। पिछले सीजन (2025) में भी उन्होंने टीम को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया था। ऐसे में अब अय्यर को लेकर काफी चर्चा शुरू हो चुकी है। उन्हें भारतीय टी20 में वापस बुलाने और सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी सौंपने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अय्यर को अभी कप्तानी के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि सबसे पहले टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत करना जरूरी है।
Trending Videos
जहीर खान की सलाह
जहीर खान ने क्रिकबज से कहा, 'सबसे पहले उनके दिमाग में टी20 सेटअप का हिस्सा बनना होगा। कप्तानी के बारे में वह अभी सोच रहे हैं या नहीं, मुझे नहीं पता। वह भविष्य में दावेदार हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने फ्रेंचाइजी टीमों की कप्तानी की है और सफल भी रहे हैं। इसलिए उनके पास वह मानसिकता है।'
जहीर ने कहा, 'जब आप भारतीय टी20 टीम की बात करते हैं, तो उन्हें सबसे पहले एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन से प्रभाव डालने के बारे में सोचना चाहिए ताकि टीम में जगह पक्की कर सकें। जब आप टीम में होंगे, तब बाकी चीजें टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करती हैं।'

टी20 विश्वकप टीम में नहीं थे अय्यर
इसी साल मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर शामिल नहीं थे। ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ा लक्ष्य अब टीम में वापसी करना है। पंजाब किंग्स ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 54 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में टीम ने 254/7 का विशाल स्कोर बनाया, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 182 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

खिलाड़ियों को खुलकर खेलने दो
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर बात की। उन्होंने कहा, 'शानदार साझेदारी रही, कुछ शॉट्स तो देखने लायक थे। तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट पर सीधे शॉट लगाना कमाल था। मिडिल ओवर्स में संयम शानदार था।' आगे उन्होंने टीम के माहौल के बारे में बताया, 'मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था कि चलो सबसे ज्यादा छक्के लगाने की प्रतिस्पर्धा करते हैं। इनाम मेरा बल्ला होगा। यह शायद ज्यादा मायने नहीं रखता, लेकिन उम्मीद है कि इससे हमें खुशी मिलेगी। जब आप खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं, तो वे प्रदर्शन करते हैं। यही हमारा मंत्र है।'
श्रेयस अय्यर इस समय शानदार लीडरशिप दिखा रहे हैं, लेकिन जहीर खान की सलाह साफ है kf पहले टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करें। अगर अय्यर इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो न सिर्फ टीम में वापसी करेंगे, बल्कि भविष्य में कप्तानी के भी मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X