सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs DC Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

SRH vs DC Playing 11: क्या आज होगी पैट कमिंस की मैदान पर वापसी? दिल्ली के कप्तान अक्षर की उपलब्धता पर भी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 21 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

SRH vs DC Playing 11 Today Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स के लिए राहत की बात यह है कि उसके नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ गए हैं। क्या कमिंस इस मुकाबले में खेलेंगे? आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...

SRH vs DC Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दोनों टीम के अभी छह-छह अंक है, लेकिन सनराइजर्स का नेट रन रेट बेहतर है और इसलिए वह चौथे स्थान पर काबिज है। कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन उसने धीरे-धीरे इसमें सुधार कर लिया है। 
Trending Videos

दिल्ली के खिलाफ नहीं खेलेंगे कमिंस 
कमिंस भी टीम से जुड़ गए हैं लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स की तरफ से पिछले दो मैच में अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाड़ियों प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हिंगे के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ ईशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उसकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी है सनराइजर्स का मजबूत पक्ष 
बल्लेबाजी सनराइजर्स का मजबूत पक्ष रहा है लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके प्रमुख बल्लेबाज जैसे ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए हैं। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर है लेकिन इनके नहीं चल पाने पर उसके मध्यक्रम पर दबाव बढ़ जाता है। विशेषकर हेनरिक क्लासेन को सारी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। 

दिल्ली टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी 
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बना पाई है। केएल राहुल, पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, लेकिन टीम को उनसे और अधिक योगदान की जरूरत है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे, लेकिन मुख्य कोच हेमांग बदानी ने स्पष्ट किया है कि अक्षर फिट हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), अनिकेत वर्मा, हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे। 
दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

हम यहां आपको हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच 21 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed