सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's ICC Ranking: Shafali Verma nears top 5 Harmanpreet kaur inches closer to entering top 10

Women's ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल होने के करीब शेफाली, मंधाना को एक स्थान का नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 21 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

शेफाली वर्मा को मंगलवार को जारी महिलाओं की आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। शेफाली टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच में आने के करीब पहुंच गई हैं और फिलहाल छठे स्थान पर आ गई हैं।

Women's ICC Ranking: Shafali Verma nears top 5 Harmanpreet kaur inches closer to entering top 10
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह शीर्ष 10 में शामिल होने के करीब हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है और इस सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर दोनों देशों के खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है। 
Trending Videos

हरमनप्रीत शीर्ष 10 के करीब 
शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और वह दो स्थान के सुधार से बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, स्मृति मंधाना भारत की शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज बनी हुई हैं, लेकिन उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे नंबर पर खिसक गई हैं। हरमनप्रीत कौर दो स्थान के सुधार से संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में नाबाद 47 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है, जबकि एनेरी डर्कसन 18 स्थान के सुधार से 33वें नंबर पर पहुंच गई हैं। सुने लुस 35वें स्थान पर आ गई हैं। गेंदबाजों में सादिया इकबाल शीर्ष पर काबिज हैं। भारत की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी चार पायदान की छलांग के साथ 23वें नंबर पर आ गई हैं।

वनडे रैंकिंग में भी बदलाव
ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अमेली केर टॉप पर काबिज हैं, जबकि ट्रायोन चार पायदान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे के बाद वनडे रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। बांग्लादेश की बल्लेबाज शर्मिन अख्तर को 86 रनों की शानदार पारी खेलने का इनाम मिला है, और वह 7 स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर आ गई हैं। सोभना मोस्टरी आठ पायदान ऊपर चढ़कर 50वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, गेंदबाजों में नाहिदा अख्तर (13वें), राबेया खान (20वें) और मारुफा अख्तर (9 पायदान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर) को भी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed