{"_id":"69e7527e4f6f44dfb60ac0e1","slug":"shreyas-iyer-borrows-cameraman-s-shoes-for-presentation-after-pbks-win-video-goes-viral-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: प्रेजेंटेशन के लिए चप्पल में पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर, कैमरामैन से मांगे जूते; देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: प्रेजेंटेशन के लिए चप्पल में पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर, कैमरामैन से मांगे जूते; देखें मजेदार वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब किंग्स की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रेजेंटेशन से पहले कैमरेमैन से जूते उधार लेते नजर आए। पंजाब ने इस मैच में 254 रन बनाकर लखनऊ को 54 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
श्रेयस अय्यर 2026 के एक मैच के बाद अलग ही अंदाज में नजर आए। पंजाब किंग्स की जीत के बाद जब पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन का समय आया, तो अय्यर चप्पल पहनकर मैदान में घूमते दिखे। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी चप्पल या स्लीवलेस जर्सी में प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हो सकते, ऐसे में उन्हें तुरंत जूते की जरूरत पड़ी।
Trending Videos
कैमरेमैन से उधार लिए जूते
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि अय्यर ने पास खड़े एक कैमरेमैन से जूते उधार लिए और फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुए। यह पल काफी मजेदार रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि अय्यर ने पास खड़े एक कैमरेमैन से जूते उधार लिए और फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुए। यह पल काफी मजेदार रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Shreyas Iyer had forgotten his shoes, and since he had to go for the post-match presentation, he borrowed the cameraman’s shoes to wear.😂❤️ pic.twitter.com/MdjfeQ9Td0
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 20, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब किंग्स की बड़ी जीत
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 254/7 का विशाल स्कोर बनाया। टीम की इस पारी में प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली के बीच 80 गेंदों में 182 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसमें दोनों ने मिलकर 16 छक्के जड़े।

गेंदबाजों ने किया कमाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। पंजाब के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में रन गति को धीमा कर दिया और मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। पंजाब के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में रन गति को धीमा कर दिया और मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी।
श्रेयस ने की युवा खिलाड़ियों की तारीफ
मैच के बाद अय्यर ने दोनों युवा बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह साझेदारी शानदार थी। मैंने जो शॉट्स देखे, वे वाकई हैरान कर देने वाले थे। तेज गेंदबाजों को बैकफुट से सीधे मारना और स्पिनर्स के खिलाफ भी ऐसा खेल दिखाना आसान नहीं होता। जिस तरह उन्होंने मिडिल ओवर्स में साझेदारी बनाई, वह कमाल था।'

टॉप पर कायम पंजाब
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत दर्ज हुई और टीम 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब टीम 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत दर्ज हुई और टीम 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब टीम 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी।

कमेंट
कमेंट X