{"_id":"69e87ba93335352e360be9a7","slug":"did-kagiso-rabada-smoke-in-gt-team-hotel-viral-video-sparks-debate-online-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kagiso Rabada Smoking Video: क्या गुजरात टाइटंस के होटल में स्मोकिंग कर रहे थे रबाडा? वायरल वीडियो से हड़कंप","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Kagiso Rabada Smoking Video: क्या गुजरात टाइटंस के होटल में स्मोकिंग कर रहे थे रबाडा? वायरल वीडियो से हड़कंप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कगिसो रबाडा का एक कथित स्मोकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। रबाडा फिलहाल गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।
रबाडा का वीडियो वायरल हो रहा है
- फोटो : Twitter @isnwrld
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज रबाडा धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में एक व्यक्ति को स्मोकिंग करते हुए देखा जा रहा है, जिसे फैंस कगिसो रबाडा बता रहे हैं। वीडियो में गुजरात टाइटंस की जर्सी में कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन्हें गुजरात टाइटंस के स्टाफ बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह वीडियो गुजरात टाइटंस के टीम होटल का है। हालांकि, यह कबका है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता और इसकी सत्यता स्वतंत्र रूप से जांची नहीं जा सकी है।

— India News (@isnwrld) April 22, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन में रबाडा का प्रदर्शन
मैदान पर रबाडा का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए वह पर्पल कैप की रेस में टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 22.20 का रहा है और इकोनॉमी 9.73 का रहा है। उनकी गेंदबाजी ने टीम को कई अहम मौकों पर सफलता दिलाई है, भले ही कुछ मैचों में वह थोड़े महंगे साबित हुए हों।

पुराने विवाद फिर चर्चा में
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद रबाडा का पुराना मामला भी चर्चा में आ गया है। पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें साउथ अफ्रीकन इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स द्वारा एक महीने का बैन झेलना पड़ा था। उस दौरान वह बीच टूर्नामेंट टीम से बाहर हो गए थे और बाद में वापसी की थी। हालांकि उस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

टीम की स्थिति
इस समय गुजरात टाइटंस अंक तालिका में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 24 अप्रैल को है, जो उनके लिए काफी अहम रहेगा।

कमेंट
कमेंट X