सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Krunal Pandya Breaks Silence on Rift Rumours with Brother Hardik

Krunal-Hardik Pandya: 'अंडरटेकर-केन में भी लड़ाई...', हार्दिक से अनबन की खबरों पर क्या बोले क्रुणाल पांड्या?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 22 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक पांड्या के साथ अनबन की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। साथ ही उन्होंने स्लेजिंग विवाद पर भी सफाई दी और बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे, जिसे गलत समझा गया।

IPL 2026: Krunal Pandya Breaks Silence on Rift Rumours with Brother Hardik
हार्दिक-क्रुणाल - फोटो : Krunal Pandya-instagram
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के दौरान क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर क्रुणाल ने इन चर्चाओं को मजाक में उड़ाते हुए साफ कर दिया कि दोनों भाइयों के बीच सबकुछ ठीक है।
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में आरसीबी और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे, जहां क्रुणाल और हार्दिक एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच मुकाबले के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रुणाल ने हंसी में उड़ाई अफवाह
आरसीबी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब होस्ट ने उनसे पूछा, 'क्या सब ठीक है या कोई लड़ाई चल रही है?' तो क्रुणाल हंस पड़े। इस पर होस्ट ने कहा- डब्ल्यूडब्ल्यूई में अंडरटेकर और केन में भी लड़ाई होती है।' इसके बाद होस्ट द्वारा दोबारा पूछे जाने पर क्रुणाल ने साफ कहा, 'सब ठीक है।' उनका यह जवाब काफी स्पष्ट था कि भाइयों के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही बातें सिर्फ अफवाह हैं।

स्लेजिंग विवाद पर भी दी सफाई
इसी बातचीत में क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी को लेकर उठे ‘स्लेजिंग’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'लोग कह रहे थे कि मैंने एक युवा खिलाड़ी को स्लेज किया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैंने बस उससे कहा कि तुम बड़े शॉट्स खेल सकते हो, लॉन्ग ऑन या लॉन्ग ऑफ के ऊपर मारो। वह हंस रहा था, यह सिर्फ मजाक था।' क्रुणाल ने यह भी जोड़ा कि उनके हेयरस्टाइल की वजह से लोग उन्हें गंभीर और गुस्सैल समझ लेते हैं, जबकि असल में वह ऐसे नहीं हैं।

आरसीबी के लिए अहम खिलाड़ी
इस सीजन में क्रुणाल पांड्या आरसीबी के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी में विविधता, खासकर बाउंसर का इस्तेमाल, उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी उपयोगिता और बढ़ा दी है। इसके साथ ही निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed