{"_id":"69e60b7e4180dc41f505a21b","slug":"former-ipl-chairman-lalit-modi-makes-shock-black-magic-in-ipl-claim-says-a-team-owner-did-same-thing-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'एक टीम के मालिक ने काला जादू जैसी हरकत की थी', ललित मोदी ने किया बड़ा दावा; किस पर है निशाना?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'एक टीम के मालिक ने काला जादू जैसी हरकत की थी', ललित मोदी ने किया बड़ा दावा; किस पर है निशाना?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल में कथित रूप से काला जादू विवाद पर सनसनीखेज खुलासा किया है। ललित मोदी का कहना है कि 2011 में एक टीम मालिक ने इस तरह की हरकत की थी।
ललित मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में कुछ दिन पहले एक अजीब घटना देखने मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान एक फैन को 'नींबू का टोटका' करते हुए दिखाया गया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। ऐसी तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें यह दावा किया गया था कि सीएसके ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इसकी शिकायत की है। अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस मामले को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने एक तरफ सीएसके के शिकायत वाली तस्वीर को फर्जी बताया है। वहीं, बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा है कि एक टीम के मालिक ने काला जादू जैसी हरकत की थी। मालूम हो कि ललित मोदी अब भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और लंबे समय से देश से बाहर रहा है।
Trending Videos
कहां से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच के एक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें एक फैन को 'नींबू का टोटका' करते हुए दिखाया गया था। यह तब हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का सामना करने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कथित शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। ललित मोदी ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, इस बार मामला फर्जी लगता है, लेकिन एक टीम मालिक पहले इस तरह की प्रथा में शामिल रहा है।

ललित मोदी ने नाम का नहीं किया खुलासा
उन्होंने कहा, मुझे याद है कि मैंने एक बार किसी टीम के मालिक का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह विरोधी टीम के साथ ऐसा कर रहे थे। वह विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ठीक यही हरकत कर रहा था। मैंने 2011 के सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था, जब यह घटना हुई थी और मुझे पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। मेरी टीम ने तय किया है कि मैं एक फिल्म या टीवी सीरीज के जरिए यह खुलासा करूंगा कि इस तरह की हरकतें किसने की थीं।