MI Inning
68/3 (9 ov)
N. Tilak Varma 7(6)*
Naman Dhir 28 (23)
Strategic Timeout : Gujarat Titans elected to bowl
{"_id":"69e621ae6654ddcebc005809","slug":"ex-afghan-pacer-shapoor-zadran-suffering-from-life-threatening-disease-admitted-in-delhi-hospital-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shapoor Zadran: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अफगानिस्तान के पूर्व गेंदबाज शापूर जादरान, दिल्ली में चल रहा इलाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shapoor Zadran: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अफगानिस्तान के पूर्व गेंदबाज शापूर जादरान, दिल्ली में चल रहा इलाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। शापूर गंभीर बीमारी से काफी समय से जूझ रहे हैं। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं।
शापूर जादरान
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, शापूर एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं जो जानलेवा है। जानकारी के अनुसार, उन्हें मोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) होने का पता चला है। बाएं हाथ के इस 38 वर्षीय तेज गेंदबाज को फिलहाल नई दिल्ली के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है जहां जनवरी से उनका इलाज चल रहा था।
Trending Videos
क्या है एचएलएच बीमारी जिससे पीड़ित हैं शापूर
मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करने वाला एचएलएच एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है। मरीज को प्रतिरक्षा प्रणाली की अत्यधिक सक्रिय प्रतिक्रिया के कारण शरीर में बहुत अधिक सूजन का सामना करना पड़ता है जिससे शरीर के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है जिसमें बोन मैरो, यकृत, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स शामिल हैं।

कई दिनों से परेशान हैं शापूर
शापूर के छोटे भाई गमार जादरान ने बताया कि उनके भाई को सबसे पहले पिछले साल अक्तूबर में अस्वस्थ महसूस हुआ था और बाद में अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी। गमार ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर संक्रमण था। उनके पूरे शरीर में संक्रमण था जिसमें टीबी भी शामिल था। यह उनके दिमाग तक भी फैल गया था जिसका पता एमआरआई और सीटी स्कैन के बाद चला।

शापूर ने शुरू में इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी लेकिन 20 दिन के बाद उन्हें फिर से समस्या हुई। गमार ने कहा, 'डॉक्टर ने कहा था कि हम नियमित जांच के लिए आते रहें। उन्हें (शापूर को) लगभग 20 दिन तक अच्छा महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फिर से संक्रमण हो गया। तब हमने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।' शापूर ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले।