सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 KKR vs RR: Who is Yash Raj Punja impressed on his debut

कौन हैं यश पुंजा: राजस्थान के युवा स्पिनर ने पहली ही मैच में छोड़ी छाप, इयान बिशप ने भी बांधे तारीफों के पुल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यश पुंजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने आईपीएल डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर एक अहम विकेट लिया और प्रभावित किया। 19 साल के इस लेग स्पिनर ने दबाव में शानदार वापसी कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसकी जमकर तारीफ इयान बिशप ने भी की।

IPL 2026 KKR vs RR: Who is Yash Raj Punja impressed on his debut
इयान बिशप-यश पुंजा - फोटो : @rajasthanroyals
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने आईपीएल 2026 में अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रविवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पुंजा ने इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरते हुए चार ओवर में 25 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उन्होंने रामनदीप सिंह को आउट कर अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई।
Trending Videos

इयान बिशप ने भी की तारीफ
शुरुआत पुंजा के लिए आसान नहीं रही। उनके पहले ही ओवर में बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने उन पर हमला बोलते हुए एक चौका और एक छक्का जड़ दिया। लेकिन इस दबाव के बावजूद पुंजा ने शानदार वापसी की। उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ को बेहतर किया और गेंदबाजी में विविधता दिखाते हुए बल्लेबाजों को बांधे रखा। उनकी यह परिपक्वता उनके खेल के स्तर को दर्शाती है। युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप ने भी की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तारीफ करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी ने पुंजा को खोजने, निखारने और उन पर भरोसा दिखाने का बेहतरीन काम किया है। साथ ही उन्होंने पुंजा और उनके परिवार की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं यश पुंजा?
यश राज पुंजा का जन्म 26 जून 2006 को अबू धाबी में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में अपने बड़े भाई योहदिन पुंजा की सलाह पर लेग स्पिन गेंदबाजी अपनाई। योहदिन खुद यूएई के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं। इस बदलाव ने यश के करियर को नई दिशा दी और वे एक प्रभावशाली लेग स्पिनर के रूप में उभरे।

साल 2023 में पुंजा बंगलूरू आए, जहां उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग ली। उनका बड़ा ब्रेक 2025 के महाराजा टी20 ट्रॉफी में मिला, जहां उन्होंने 10 मैचों में 23 विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed