😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
CSK Suffer Big Blow As In-Form Batter Ayush Mhatre Ruled Out Of IPL 2026 With Hamstring Injury
{"_id":"69e7435eb386007ef508314b","slug":"csk-suffer-big-blow-as-in-form-batter-ayush-mhatre-ruled-out-of-ipl-2026-with-hamstring-injury-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: खलील के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका, इन-फॉर्म बैटर आयुष म्हात्रे हुए बाहर; जानें वजह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: खलील के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका, इन-फॉर्म बैटर आयुष म्हात्रे हुए बाहर; जानें वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 18 वर्षीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म में थे, लेकिन एसआरएच के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए। इससे पहले भी सीएसके के दो खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 4
चोटिल आयुष म्हात्रे
- फोटो : IANS
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इन-फॉर्म युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान में कहा, 'आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगा बैठे। उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट
यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगी, जब म्हात्रे रन लेते समय हैमस्ट्रिंग खींच बैठे। वह दूसरे रन के लिए दौड़ते समय दर्द से मैदान पर बैठ गए, जिसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन कुछ गेंदों बाद ही आउट हो गए।
शानदार फॉर्म में थे म्हात्रे
18 साल के आयुष म्हात्रे इस मैच में इम्पैक्ट सब के रूप में उतरे थे। उन्होंने 12 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। इस सीजन म्हात्रे ही सीएसके के लिए स्टैंडआउट बैटर रहे हैं। लगभग हर मैच में उन्होंने शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए और बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। उनका यह फॉर्म सीएसके के लिए आगे भी काफी अहम होता। हालांकि, अब वह बाहर हो चुके हैं और यह टीम के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
चोटिल आयुष म्हात्रे
- फोटो : IANS
कोच हसी ने जताई चिंता
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मैच के बाद चोट को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा, 'यह हैमस्ट्रिंग टियर है। इसकी गंभीरता का अभी अंदाजा नहीं है, लेकिन यह काफी खराब लग रहा है। यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में था। वह एक शानदार युवा खिलाड़ी है। हालांकि, इससे किसी और खिलाड़ी को मौका मिलेगा। हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।'
पहले भी लग चुके हैं झटके
आयुष म्हात्रे इस सीजन सीएसके के तीसरे खिलाड़ी हैं जो चोट के कारण बाहर हुए हैं। इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं।
4 of 4
आयुष म्हात्रे
- फोटो : PTI
टीम की स्थिति चिंताजनक
सीएसके को हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम अंक तालिका में छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। अब टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है, जहां सीएसके को वापसी की सख्त जरूरत होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X