सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 SRH VS KKR: PV Sindhu and Kavya Maran in Hyderabad for Ipl match photos goes viral

SRH vs KKR: आईपीएल मैच में दिखा ग्लैमर का जलवा, पीवी सिंधू और काव्या मारन ने बढ़ाया फैंस का उत्साह; PHOTOS

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में खूबसूरती का तड़का लगा है। ओलंपियन पीवी सिंधू और काव्या मारन मुकाबले का लुत्फ देखने पहुंचीं, जहां फैंस उन्हें देखकर उत्साहित हो गए।

IPL 2026 SRH VS KKR: PV Sindhu and Kavya Maran in Hyderabad for Ipl match photos goes viral
पीवी सिंधू की मौजूदगी ने बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में क्रिकेट के साथ ग्लैमर का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए ओलंपियन पीवी सिंधू और सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन स्टेडियम पहुंचीं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया।
Trending Videos

IPL 2026 SRH VS KKR: PV Sindhu and Kavya Maran in Hyderabad for Ipl match photos goes viral
काव्या मारन-पीवी सिंधू - फोटो : IANS
काव्या मारन और पीवी सिंधू ने बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह
मैच के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स की ओर घूमा, दर्शकों की नजर इन दोनों चर्चित हस्तियों पर टिक गई। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अक्सर अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए दिखाई देती हैं, जबकि पीवी सिंधू की मौजूदगी ने इस मुकाबले को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 SRH VS KKR: PV Sindhu and Kavya Maran in Hyderabad for Ipl match photos goes viral
हेड और वरुण - फोटो : IPL
हैदराबाद की पारी 
ट्रेविस हेड के अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 166 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद की टीम हालांकि, 19 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे। केकेआर के सभी गेंदबाजों को इस मैच में विकेट मिले। हैदराबाद की ओर से हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 42 रन की पारी खेली।

हैदराबाद के लिए हेड और ईशान के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हेड और अभिषेक ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अभिषेक के आउट होने के बाद हेड और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान हेड ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये साझेदारी टूटने के बाद हैदराबाद की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हेड जब आउट हुए तो टीम का स्कोर नौ ओवर में दो विकेट पर 105 रन था, लेकिन अगले 10 ओवर में टीम ने शेष आठ विकेट 60 रन पर ही गंवा दिए। केकेआर के लिए वरुण के अलावा सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले, जबकि वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed