{"_id":"69fa0e669d0af997b70cb226","slug":"ipl-2026-why-has-jasprit-bumrah-struggled-in-the-current-ipl-season-ravi-shastri-explains-the-reason-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मौजूदा आईपीएल सीजन में जसप्रीत बुमराह को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष? रवि शास्त्री ने बताया कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मौजूदा आईपीएल सीजन में जसप्रीत बुमराह को क्यों करना पड़ रहा संघर्ष? रवि शास्त्री ने बताया कारण
Tue, 05 May 2026 09:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 05 May 2026 09:19 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है और वह विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब रवि शास्त्री ने इसका कारण बताया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच रवि शास्त्री ने देश के शीर्ष तेज गेंदबाज की फॉर्म में आई गिरावट पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी वजह शारीरिक तनाव के साथ-साथ मानसिक थकान को भी बताया है। शास्त्री ने मुंबई इंडियंस (एमआई) से आग्रह किया है कि वे आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए अपने इस प्रमुख तेज गेंदबाज का ध्यान से प्रबंधन करें।
विज्ञापन
शास्त्री ने वर्कलोड प्रबंधन का किया आग्रह
शास्त्री ने कहा, बुमराह पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम के साथ भारी वर्कलोड के बाद इस आईपीएल में उतरे हैं। उनका संघर्ष सिर्फ शारीरिक नहीं है। मानसिक थकान इसकी एक बड़ी वजह है। मुंबई इंडियंस को उनका ख्याल रखने की जरूरत है। अगले दो वर्षों में, एक व्यस्त कार्यक्रम है। भविष्य में कई टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप है, इसलिए, उनकी फिटनेस और वर्कलोड का प्रबंधन बहुत सावधानी से करना होगा।

मौजूदा सीजन में अच्छा नहीं रहा बुमराह का प्रदर्शन
इस सीजन में बुमराह का प्रदर्शन चिंताजनक रहा है, जहां 10 मुकाबलों में उन्हें सिर्फ तीन विकेट मिले हैं। वह एमआई के सबसे किफायती विकल्पों में से एक रहे हैं और उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले। एक चिंताजनक दौर ऐसा भी आया, जब वह लगातार 5 मुकाबलों में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे। बुमराह ने 20 अप्रैल को गुजरात टाइंट्स के विरुद्ध 15 रन देकर एक विकेट निकाला था। यह इस सीजन उनका पहला विकेट था। अगले मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध एक विकेट निकाला। सीएसके के खिलाफ अगले मैच में भी बुमराह को एक विकेट हाथ लगा था।
शास्त्री का मानसिक थकान पर जोर क्रिकेटर्स के सामने आने वाली एक व्यापक समस्या पर रोशनी डालता है। सभी फॉर्मेट में भारत के लगातार व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए, बुमराह टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट में ही टीम की योजनाओं का केंद्र रहे हैं।