Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027: Paras Mhambrey Set to Join Punjab Kings Coaching Staff

आईपीएल 2027: पंजाब किंग्स को मिलेगा टीम इंडिया का अनुभवी कोच, पारस म्हाम्ब्रे की हो सकती है एंट्री; जल्द फैसला

Thu, 19 Nov 2026 06:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 06:11 PM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव की तैयारी कर रही है। पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के टीम से जुड़ने की संभावना है। वहीं, पूर्व झारखंड खिलाड़ी राजीव कुमार को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

विज्ञापन
IPL 2027: Paras Mhambrey Set to Join Punjab Kings Coaching Staff
पारस म्हाम्ब्रे - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की फ्रेंचाइजी से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो म्हाम्ब्रे आगामी सीजन में पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पारस म्हाम्ब्रे राजस्थान रॉयल्स के साथ भी बातचीत कर रहे थे, लेकिन यह चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। अब उनके पंजाब किंग्स से जुड़ने की संभावना अधिक है। फिलहाल म्हाम्ब्रे आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के गेंदबाजी कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इन दिनों दुबई में हैं।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद नई टीम की तलाश
54 वर्षीय पारस म्हाम्ब्रे हाल ही में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से अलग हुए हैं। मुंबई ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए पूरी व्यवस्था में फेरबदल किया है। म्हाम्ब्रे के अलावा श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा ने भी टीम का साथ छोड़ दिया है। उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने मिशेल मैक्लेनाघन और धवल कुलकर्णी को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।
विज्ञापन


पंजाब किंग्स में खाली हैं कोचिंग स्टाफ के कई पद
पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। टीम के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं। वहीं, स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने आईपीएल 2026 के तुरंत बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ इसी भूमिका में जुड़ने का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब किंग्स नए कोचिंग स्टाफ की तलाश में जुटी है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि रिकी पोंटिंग मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकी पोंटिंग के साथ पहले भी काम कर चुके हैं म्हाम्ब्रे
पारस म्हाम्ब्रे और रिकी पोंटिंग पहले भी मुंबई इंडियंस में एक साथ काम कर चुके हैं। साल 2015 में जब पोंटिंग मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच थे, तब म्हाम्ब्रे भी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इसी सीजन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता था। उस दौरान हार्दिक पांड्या को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था। अब हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर दिलाया था टी20 विश्व कप
पारस म्हाम्ब्रे का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी शानदार कोचिंग रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने साल 2021 के अंत से जून 2024 तक भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ उनकी जोड़ी ने टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं। उनका कार्यकाल जून 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के साथ समाप्त हुआ था। इसके बाद वह दोबारा मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए थे।

राजीव कुमार को भी मिल सकती है पंजाब किंग्स में जिम्मेदारी
पारस म्हाम्ब्रे के अलावा पंजाब किंग्स पूर्व झारखंड खिलाड़ी राजीव कुमार को भी अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने पर विचार कर रही है। उन्हें फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजीव कुमार हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हैं। चेन्नई ने भी अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि, राजीव कुमार के पंजाब किंग्स से जुड़ने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी टीम के कई अहम खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनमें कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाक, प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे और मुशीर खान शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने हार्दिक पांड्या को भी अपने साथ जोड़ा है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने नेहल वढेरा, प्यला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद को रिलीज कर दिया है।


16 दिसंबर को गोवा में होगा आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले पंजाब किंग्स अपने कोचिंग स्टाफ को अंतिम रूप देने में जुटी है। पारस म्हाम्ब्रे और राजीव कुमार की संभावित नियुक्तियां टीम की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed