{"_id":"6ad44396e65239b605075f28","slug":"ipl-2027-players-mini-auction-is-likely-to-be-held-in-goa-on-december-16-know-all-details-and-update-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: इस दिन हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी, संभावित तारीख आई सामने; गोवा में आयोजन की संभावना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027: इस दिन हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी, संभावित तारीख आई सामने; गोवा में आयोजन की संभावना
Sun, 18 Oct 2026 09:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:27 AM IST
सार
आईपीएल 2027 सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले साल होने वाले सीजन से पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होनी है। अब इसकी संभावित तारीख भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। हालांकि, टीम मालिकों और सीईओ को अभी तक ई-मेल के जरिए कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन कई टीमों और ब्रॉडकास्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी 16 दिसंबर को होने की संभावना है। यह भी पता चला है कि शुरुआत में नीलामी 14 दिसंबर को कराने की चर्चा थी।
सूत्रों ने कहा, हां, बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों के प्रतिनिधियों को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा है, जिसमें बताया गया है कि नीलामी 16 दिसंबर को होगी और उससे एक दिन पहले 15 दिसंबर को नीलामी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वे बस यह जानना चाहते थे कि सभी 10 टीमों से कितने लोग नीलामी में शामिल होंगे, ताकि होटल में उनके लिए जल्द से जल्द बुकिंग की जा सके।

Trending Videos
पहली बार गोवा में होगी नीलामी
एक ओर 16 दिसंबर को आईपीएल 2027 की संभावित मिनी नीलामी है, तो दूसरी तरफ उसी दिन बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इसका मतलब यह भी है कि गोवा पहली बार आईपीएल नीलामी की मेजबानी करेगा।

सभी 10 टीमों ने कसी कमर
इस मिनी नीलामी के जरिए सभी 10 फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीमों में मौजूद कमियों को दूर कर सकेंगी। यह प्रक्रिया नवंबर के मध्य में रिटेंशन और रिलीज की विंडो बंद होने के बाद होगी। नवंबर के मध्य में, सभी 10 फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी जिन्हें वे रिटेन कर रही हैं या रिलीज कर रही हैं। इसके बाद, बोर्ड उन खिलाड़ियों की सूची तैयार करेगा जिनकी नीलामी की जाएगी।