सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson hits double century breaks Brendon McCullum record New Zealand tightens grip on Pakistan

PAK vs NZ: केन विलियम्सन ने लगाया दोहरा शतक, मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Dec 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 612 रन बनाए। उसने विलियम्सन के दोहरे शतक के बाद पारी को घोषित कर दी। पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 77 रन बना लिए थे।

Kane Williamson hits double century breaks Brendon McCullum record New Zealand tightens grip on Pakistan
PAK vs NZ, Kane Williamson - फोटो : केन विलियम्सन
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने आखिरकार 23 महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगा ही दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। विलियम्सन ने कराची में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में नाबाद 200 रन बनाए। उनके दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर शिकंजा मजबूत कर लिया।
Trending Videos


पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 612 रन बनाए। उसने विलियम्सन के दोहरे शतक के बाद पारी को घोषित कर दिया। पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 77 रन बना लिए थे। इमाम उल हक 45 और नुमान अली चार रन बनाकर नाबाद हैं। अब्दुल्ला शफीक 17 और शान मसूद 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में अभी भी 97 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलियम्सन ने पिछला शतक भी पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था
विलियम्सन की बात करें तो उन्होंने जनवरी 2021 के बाद पहली बार शतक लगाया था। तब उन्होंने क्राइस्टचर्चा में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपने करियर में पांचवां दोहरा शतक लगाया है। वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विलियम्सन ने इस मामले में पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज  दोहरा शतक
केन विलियम्सन 5
ब्रैंडन मैकुलम 4
स्टीफन फ्लेमिंग  3
रॉस टेलर 3
टॉम लाथम 2
ग्लेन टर्नर 2
मैथ्यू सिंक्लेयर 2

ईश सोढ़ी ने जड़ा अर्धशतक
विलियम्सन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में टॉम लाथम ने 113, डेवोन कॉनवे ने 92 और ईश सोढ़ी ने 65 रन बनाए। डेरेल मिचेल और टॉम ब्लंडेल 40 रन का आंकड़ा पार करने के बाद आउट हो गए। मिचेल ने 42 और विकेटकीपर ब्लंडेल ने 47 रन बनाए। हेनरी निकोल्स 22 और मिचेल ब्रेसवेल पांच रन बनाकर आउट हुए। टिम साउदी और नील वेग्नर खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 205 रन देकर पांच विकेट लिए। नुमान अली ने 185 रन लुटाए। उन्हें तीन सफलता मिली। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 105 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed