फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nair praised Indian Test captain Shubman Gill's clarity and leadership after England tour

Karun Nair: करुण नायर ने शुभमन गिल के नेतृत्व को सराहा, इंग्लैंड दौरे पर निरंतरता के लिए कप्तान को श्रेय दिया

Sun, 10 Aug 2025 03:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 03:19 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से ही करुण ने आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। करुण ने गिल की कप्तानी की तारीफ की और सीरीज के दौरान भारतीय टीम की निरंतरता के लिए गिल को श्रेय दिया। 

विज्ञापन
Karun Nair praised Indian Test captain Shubman Gill's clarity and leadership after England tour
करुण नायर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की उनके धैर्यपूर्ण नेतृत्व के लिए प्रशंसा की है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से ही करुण ने आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने और मुख्य कोच गौतम गंभीर की टीम प्रथम नीति को आगे बढ़ाने के साथ, भारत इस सीरीज में बदलाव के दौर से गुजरा। 
विज्ञापन

आठ साल बाद करुण की हुई थी वापसी
करुण ने इंग्लैंड दौरे से पहले 2017 में आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम में दोबारा शामिल
होने का मौका मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए करुण ने गिल की कप्तानी की तारीफ की और सीरीज के दौरान भारतीय टीम की निरंतरता के लिए गिल को श्रेय दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर इंग्लैंड दौरे में चमके थे गिल 
करुण ने कहा, 'शुभमन ने जिस तरह से सबको एकजुट रखा और जो हौसला दिया, वह देखने लायक था। शुरुआत से ही उनकी बातचीत बिल्कुल स्पष्ट थी। एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया और साथ ही एक लीडर के तौर पर टीम का नेतृत्व भी किया, उन्होंने गौतम गंभीर भाई के जज्बे का उदाहरण पेश किया।' टेस्ट कप्तान के डेब्यू के तौर पर गिल के लिए यह सीरीज अच्छी रही। भारत ने पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में जीता जिससे सीरीज बराबरी पर छूटी। इतना ही नहीं गिल ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 754 रन बनाकर सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एजबेस्टन में दोहरा शतक लगाने के साथ ही शतक भी लगाया था। 
विज्ञापन

नायर के लिए भारतीय टीम में वापसी बेहद खट्टी-मीठी रही। वह पहले चार मैचों में अपनी शानदार शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, लेकिन ओवल टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर प्रभाव छोड़ा। यह पारी भारत की सीरीज बराबर करने वाली जीत में अहम साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed