{"_id":"6719f8bc93b1a4c9ba0512b6","slug":"kl-rahul-dropped-from-pune-test-against-new-zealand-days-after-backing-from-head-coach-gautam-gambhir-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: निराशाजनक प्रदर्शन का केएल राहुल को भुगतना पड़ा खामियाजा, दूसरे टेस्ट के लिए नहीं मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: निराशाजनक प्रदर्शन का केएल राहुल को भुगतना पड़ा खामियाजा, दूसरे टेस्ट के लिए नहीं मिली जगह
Thu, 24 Oct 2024 01:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:05 PM IST
सार
पहले टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में जब उनसे बेहतर प्रदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त भी उनका बल्ला खामोश रहा था और वह 12 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को केएल राहुल का समर्थन किया था, इसके बावजूद इस अनुभवी बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर राहुल के बचाव में दिखे थे, जिससे लग रहा था कि उन्हें एक और मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में जब उनसे बेहतर प्रदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त भी उनका बल्ला खामोश रहा था और वह 12 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत की पहली पारी पहले टेस्ट में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिस कारण भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए राहुल की जगह शुभमन पर भरोसा जताया जो फिटनेस कारणों के चलते पहले मैच से बाहर रहे थे। राहुल का अच्छी शुरुआत नहीं कर पाना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। राहुल के बाहर बैठने से गिल के पास भी अपनी क्षमता साबित करने का मौका होगा क्योंकि पिछले मैच में सरफराज खान को उनकी जगह मौका दिया गया था जिसे वह भुनाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर के समर्थन में क्या बोले थे गंभीर
गंभीर ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा था, मुझे यकीन है कि राहुल को पता होगा कि उन्हें बड़े स्कोर करने होंगे और उनके पास ऐसा करने की क्षमता है। इसलिए उन्हें टीम का समर्थन रहता है। सभी लोग जज करते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मतलब ही आंका जाना है। सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है ये मायने नहीं रखता। टीम प्रबंधन और नेतृत्व समूह क्या सोचता है, यह जरूरी है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने कठिन पिच पर बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में सधी हुई पारी खेली थी।

कप्तान रोहित बोले-राहुल को बाहर रखना मुश्किल फैसला
टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था राहुल को बाहर करना मुश्किल था, लेकिन जरूरी था। उन्होंने कहा, हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन हम गेंदबाजी के लिए भी तैयार हैं। हमने बंगलुरू में जिस तरह की क्रिकेट खेली, उससे बेहतर पुणे में खेलनी होगी। शुभमन ने कड़ी मेहनत की और हम जानते हैं कि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप भी क्या कर सकते हैं।