{"_id":"6ac789e1f1f9395ae802fa31","slug":"kusal-mendis-appointed-new-test-captain-of-sri-lanka-know-details-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका क्रिकेट में बदलाव: कुसल मेंडिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी20 और वनडे के बाद मिली टेस्ट टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका क्रिकेट में बदलाव: कुसल मेंडिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी20 और वनडे के बाद मिली टेस्ट टीम की कमान
Thu, 08 Oct 2026 05:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:47 PM IST
सार
धनंजय डी सिल्वा के टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कुसल मेंडिस को नया कप्तान नियुक्त किया है। मेंडिस अब तीनों प्रारुपों में टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
कुसल मेंडिस
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीलंका ने कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। धनंजय डी सिल्वा के टेस्ट कप्तानी से हटने के बाद मेंडिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह श्रीलंका के तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेंडिस पहले से ही श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टेस्ट कप्तान के तौर पर उनका कार्यकाल नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होगा। कुसल मेंडिस को टेस्ट कप्तान बनाने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति की गुरुवार को मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया। 75 टेस्ट मैच खेल चुके मेंडिस के नाम 4,836 रन हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मई में मिली थी सफेद गेंद की कप्तानी
मेंडिस को इसी साल मई में श्रीलंका की सफेद गेंद वाली टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने वनडे में चरित असलंका और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दासुन शनाका की जगह ली थी। अब टेस्ट कप्तानी मिलने के साथ ही मेंडिस श्रीलंका के तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे।

धनंजय डी सिल्वा
- फोटो : SLC
धनंजय डी सिल्वा ने नई पीढ़ी को मौका देने की बात कही
इससे पहले धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। वह जनवरी 2024 से श्रीलंका की टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे थे। कप्तानी से हटने के फैसले की जानकारी देते हुए डी सिल्वा ने श्रीलंका की चयन समिति को भेजे पत्र में कहा कि उनका मानना है कि अब नेतृत्व की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

18 टेस्ट में श्रीलंका को सात जीत दिलाई
धनंजय डी सिल्वा ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, जिसमें टीम ने सात मुकाबले जीते। कप्तान के तौर पर डी सिल्वा ने 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और सात अर्धशतक निकले। गेंदबाजी में उन्होंने नौ विकेट भी लिए, जिसमें एक पारी में 2/13 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने धनंजय डी सिल्वा को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया और उनके करियर के बाकी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।