फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Many contenders in the fast bowling for the Ireland-England series will Prince find a place in the playing XI?

IND vs IRE: आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजी में कई दावेदार, क्या प्रिंस को मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह

Mon, 08 Jun 2026 01:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jun 2026 01:41 PM IST
सार

भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए टीम घोषित की जा चुकी है। भारत ने इस सीरीज के लिए चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं।

विज्ञापन
Many contenders in the fast bowling for the Ireland-England series will Prince find a place in the playing XI?
प्रिंस यादव - फोटो : IANS

विस्तार

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कुल चार तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है, जिसमें उभरते हुए गेंदबाज प्रिंस यादव का भी नाम शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में मौका मिलने के बाद प्रिंस टी20 के लिए भी चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रिंस इस पूरे दौरे पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे और अगर टीम मैनेजमेंट उनको खिलाने का फैसला लेता है, तो कौन बाहर बैठ सकता है?
विज्ञापन

बुमराह को मिला है आराम
  • जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाज की अगुआई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। 
  • अब सिराज का साथ देने के लिए पहले से ही अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। वहीं, हर्षित राणा भी पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। 
  • हर्षित पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पीछे भी काफी भरोसा दिखाया है। हर्षित के साथ अच्छी बात यह है कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। 
  • ऐसे में प्रिंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए प्रिंस ने 14 मुकाबलों में 16 विकेट निकाले थे। प्रिंस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर तब खींचा था, जब उन्होंने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। टी20 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ प्रिंस को वनडे में आजमाया जा सकता है और 50 ओवर के फॉर्मेट के प्रदर्शन से ही शायद यह तय हो कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड में अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन

क्यों मुश्किल है राह
प्रिंस के लिए जगह बनाने इस वजह से भी मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को भी टी20 टीम में रखा गया है, जो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी कर सकते हैं। अब अगर टीम प्रबंधन प्रिंस की काबिलियत से बहुत ज्यादा प्रभावित होगा, तो उन्हें मौका मिलने की उम्मीद सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ नजर आ रही है। दिक्कत यह है कि आयरलैंड के खिलाफ भारत को सिर्फ दो ही टी20 खेलने हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या प्रिंस को इस दौरे पर ले जाने का फैसला सही है? चयनकर्ताओं के पास यह भी विकल्प था कि वह प्रिंस को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत ए टीम की ओर से भेजते। इस सीरीज में प्रिंस को कम से कम मैदान पर उतरने का मौका मिलता और वह अपनी गेंदबाजी की धार दिखा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed