{"_id":"6a39632d0222e0fab10408ee","slug":"nightclub-incident-ben-stokes-and-gus-atkinson-get-major-relief-no-further-action-to-be-taken-know-details-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइट क्लब विवाद: बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को मिली बड़ी राहत, अब नहीं होगी कार्रवाई; क्यों लिया फैसला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नाइट क्लब विवाद: बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को मिली बड़ी राहत, अब नहीं होगी कार्रवाई; क्यों लिया फैसला?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को नाइट क्लब विवाद में बड़ी राहत मिली है। इन दोनों के खिलाफ इसमें शामिल होने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं जिससे अब इनके खिलाफ आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी।
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह फैसला सात-आठ जून की घटनाओं की जांच के बाद सबूतों की कमी के कारण लिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के पालन करने वाले इस स्वतंत्र निकाय ने बताया कि एक पब के बाहर हुई लड़ाई में दोनों खिलाड़ियों की भूमिका की विस्तृत जांच में किसी भी नियम के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है।
दूसरे टेस्ट से किए गए थे बाहर
मालूम हो कि टीम प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण स्टोक्स और एटकिंसन को हाल ही में खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड की कप्तानी की थी और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद आठ जून को दोनों खिलाड़ी एक नाइटक्लब विवाद में शामिल थे। इस घटना में सारासेन्स अकादमी का एक रग्बी खिलाड़ी भी शामिल था।

दोनों के खिलाफ नहीं मिले सबूत
बयान में कहा गया, क्रिकेट रेगुलेटर ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़ी घटनाओं की अपनी जांच पूरी कर ली है। क्रिकेट रेगुलेटर का काम यह तय करना है कि क्या किसी प्रतिभागी या खिलाड़ी ने ईसीबी के लागू क्रिकेट नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। जांच के दौरान संबंधित घटनाओं के बारे में सबूत इकट्ठा करने और उनका आकलन करने के लिए कई तरह से पूछताछ की गई। अभी उपलब्ध सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, क्रिकेट रेगुलेटर ने यह तय किया है कि किसी नियम के उल्लंघन की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए, दोनों में से किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर जांच के दौरान सहयोग के लिए इसमें शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता है।

स्वतंत्र जांच निकाय की तरफ से मामले को औपचारिक रूप से बंद किए जाने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को किसी भी नियमों के उल्लंघन के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जून में हुई घटना को लेकर बनी अनिश्चितता भी समाप्त हो गई। नाइट क्लब विवाद के बाद डरहम और सरे की काउंटी चैंपियनशिप टीमों से दोनों खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से मैदान पर उतरेंगे। यह मैच ट्रेंट ब्रिज में 25 जून से खेला जाएगा।