फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs IRE: Babar Azam left Virat Kohli behind, record partnership with Rizwan, Pakistan won T20 series 2-1

PAK vs IRE: बाबर ने विराट को पीछे छोड़ा, रिजवान के साथ रिकॉर्ड साझेदारी, पाकिस्तान ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज

Wed, 15 May 2024 12:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 May 2024 12:43 AM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
PAK vs IRE: Babar Azam left Virat Kohli behind, record partnership with Rizwan, Pakistan won T20 series 2-1
टी20 सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आयरलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। डबलिन में खेले गए तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने 42 गेंद में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन और मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 139 रन की साझेदारी हुई। पहला टी20 आयरलैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs IRE: Babar Azam left Virat Kohli behind, record partnership with Rizwan, Pakistan won T20 series 2-1
बाबर और रिजवान - फोटो : PCB Twitter
बाबर ने विराट को पीछे छोड़ा
अपनी पारी के दौरान बाबर ने अर्धशतक लगाकर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 31 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने तीन शतक भी लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में बाबर ने कुल 39 50+ के स्कोर बनाए हैं। वहीं, विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनके कुल 38 50+ के स्कोर हैं। ऐसे में बाबर ने विराट को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 34 50+ के स्कोर के साथ रोहित शर्मा हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर
खिलाड़ी शतक अर्धशतक कुल 50+ के स्कोर
बाबर आजम 3 36 39
विराट कोहली 1 37 38
रोहित शर्मा 5 29 34
मोहम्मद रिजवान 1 28 29
डेविड वॉर्नर 1 26 27

PAK vs IRE: Babar Azam left Virat Kohli behind, record partnership with Rizwan, Pakistan won T20 series 2-1
बाबर और रिजवान - फोटो : PCB Twitter
बाबर-रिजवान की रिकॉर्ड साझेदारी 
बाबर और रिजवान ने 139 रन की साझेदारी की। इन दोनों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3095 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह दुनिया की पहली जोड़ी है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय में साझेदारी में 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में बाबर और रिजवान के बीच 10 बार शतकीय साझेदारी हुई है। ऐसा करने वाली भी यह पहली जोड़ी है। इनके अलावा बाकी किसी जोड़ी के नाम पांच शतकीय साझेदारी से ज्यादा नहीं हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी
बल्लेबाज देश साझेदारी रन
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 3095
एंड्रयू बालबिर्नी, पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 2043
केएल राहुल, रोहित शर्मा भारत 1897
शिखर धवन, रोहित शर्मा भारत 1743
केविन ओ ब्रायन, पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 1720

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 100+ रन की साझेदारी
बल्लेबाज देश कितनी बार
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 10
केएल राहुल, रोहित शर्मा भारत 5
शिखर धवन, रोहित शर्मा भारत 4
एरॉन फिंच, डेविड वॉर्नर आयरलैंड 4
मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 4

PAK vs IRE: Babar Azam left Virat Kohli behind, record partnership with Rizwan, Pakistan won T20 series 2-1
आयरलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter
आयरलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के लिए लॉर्कन टकर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दरअसल, टीम को पहला झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। शाहीन अफरीदी ने रॉस डेयर को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। इसके बाद मोर्चा लॉर्कन टकर ने संभाला। कप्तान और एंडी बलबिरनी के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई जिसे अब्बास ने तोड़ा। सलामी बल्लेबाज 26 गेंदों में 35 रन बनाकर लौटे। वहीं, कप्तान टकर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में हैरी टेक्टर ने भी जलवा बिखेरा। उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए और नाबाद रहे। पाकिस्तान के खिलाफ नील रॉक ने चार, जॉर्ज डॉकरेल ने छह, कर्टिस कैम्फर ने एक, मार्क डेयर ने एक और ग्राहम ह्यूम 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने तीन और अब्बास अफरीदी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान की पारी
179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 17 ओवर में छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। उन्हें पहला झटका सईम अयूब के रूप में लगा। वह सिर्फ 14 रन बनाकर लौटे। इसके बाद मोर्चा कप्तान बाबर आजम ने संभाला। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी हुई। 47 गेंदों में हुई इस पार्टनरशिप को डेयर ने तोड़ा। रिजवान 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, बाबर 75 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने पांच, आजम खान ने 18 और इमाद वसीम ने एक रन बनाया। दोनों इस मुकाबले में नाबाद रहे। आयरलैंड के लिए डेयर ने तीन और क्रेग यंग ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed