{"_id":"66fa79dd9a82837a7e033e93","slug":"pakistan-legend-zaheer-abbas-has-called-the-comparisons-between-virat-kohli-and-babar-azam-baseless-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat-Babar: कोहली-बाबर के बीच तुलना को जहीर अब्बास ने बताया निराधार, पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Babar: कोहली-बाबर के बीच तुलना को जहीर अब्बास ने बताया निराधार, पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर कही ये बात
Mon, 30 Sep 2024 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:44 PM IST
सार
कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं, जबकि बाबर आजम ने अब तक कुल 31 शतक लगाए हैं। कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर जैसे फैब फाइव क्रिकेटरों में बाबर की फॉर्म इस एलीट लिस्ट में सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन
कोहली और बाबर आजम
- फोटो : BCCI/PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जहीर अब्बास ने विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना को लेकर अपनी राय रखी है। अब्बास के अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना निराधार है। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल अब्बास ने कहा कि कोहली की लय और जितने रन उन्होंने बनाए हैं उससे बाबर की तुलना करना गलत है। मालूम हो कि बाबर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनकी कप्तानी की भी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
अब्बास ने कहा, दोनों के बीच तुलना बकवास बात है। कोहली हर मैच में रन बनाते हैं, जबकि बाबर आजम हर मुकाबले में स्कोर नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप किस तरह इन दोनों की तुलना कर सकते हैं? जो खिलाड़ी स्कोर करता है वो बड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली और बाबर के बीच शतकों का काफी अंतर
कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं, जबकि बाबर आजम ने अब तक कुल 31 शतक लगाए हैं। कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर जैसे फैब फाइव क्रिकेटरों में बाबर की फॉर्म इस एलीट लिस्ट में सवालिया निशान लगा रही है। अपने करियर में एशिया के ब्रैडमैन माने जाने वाले अब्बास ने भारतीय टीम की भी सराहना की। उन्होंने रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम के संतुलन और शैली पर भी राय रखी।

अब्बास ने कहा, भारतीय टीम ओवरऑल काफी अच्छी है। उनके बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। यह काफी संतुलित टीम है जो काफी सोच समझकर खेलते हैं। उनके पास अच्छा कप्तान है जो क्रिकेट को अच्छी तरह समझता है। जब सबकुछ आपके पक्ष में हो तो यह अच्छा होता है और यही फिलहाल भारतीय टीम के साथ हो रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की संभावनाओं पर क्या बोले अब्बास?
अब्बास आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की संभावनाओं के बारे में आशावादी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत की संतुलित टीम उन्हें ट्रॉफी उठाने का एक मजबूत मौका देगी। अब्बास ने कहा, भारत के पास अच्छा करने का अवसर है क्योंकि उनकी टीम काफी संतुलित है।