{"_id":"6a8d5037dd77cf6fbd0d5780","slug":"rahul-dravid-warns-india-s-wtc-final-road-won-t-be-easy-calls-new-zealand-tour-a-big-challenge-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: क्या भारत फाइनल में पहुंच पाएगा? द्रविड़ ने क्यों बताया न्यूजीलैंड दौरे को बड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: क्या भारत फाइनल में पहुंच पाएगा? द्रविड़ ने क्यों बताया न्यूजीलैंड दौरे को बड़ी चुनौती
Tue, 25 Aug 2026 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:50 PM IST
सार
भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में थोड़ा पीछे चल रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी घरेलू परिस्थितियों में होने वाली टेस्ट सीरीज को बड़ी चुनौती बताया है। द्रविड़ ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी भी महसूस होने की बात कही।
विज्ञापन
द्रविड ने भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर बयान दिया है
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सामने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं है। टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए अधिकतर मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टीम की मौजूदा स्थिति और आने वाली चुनौती को लेकर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : IANS
द्रविड़ बोले- भारत थोड़ा पीछे चल रहा
- दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम इस समय पांचवें स्थान पर है। द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत इस बार भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा, लेकिन उन्होंने माना कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम को काफी मेहनत करनी होगी।
- यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में एक टीम के मालिक द्रविड़ ने जियोस्टार से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा। अगर भारत मौजूदा स्थिति के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेता है तो यह शानदार उपलब्धि होगी।'
- उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम थोड़ा पीछे चल रही है। लेकिन भारतीय टीम बहुत शानदार है और उसे किसी भी स्तर पर कम नहीं आंका जा सकता। उसने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, इसलिए पहला कदम बहुत अच्छा है।' भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और दूसरे टेस्ट में भी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद उसका पलड़ा भारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : IANS
न्यूजीलैंड दौरा क्यों होगा मुश्किल?
- भारत को अक्तूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां उसे दो टेस्ट मैच खेलने हैं। द्रविड़ के मुताबिक न्यूजीलैंड में उसकी घरेलू परिस्थितियों में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। खासकर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा कठिन परीक्षा साबित हो सकता है।
- द्रविड़ ने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है। न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती पेश करती है। भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है, इसलिए ये बड़ी चुनौती होगी।'
- उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस दौरे के लिए पूरी तरह फिट रहेंगे लेकिन हमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। भारत ने पिछली बार जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब ये खिलाड़ी टीम में थे। इसलिए यह श्रृंखला दिलचस्प होगी।'
भारतीय टीम
- फोटो : IANS
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी आसान नहीं होगी राह
न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। द्रविड़ का मानना है कि यह सीरीज भी भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। उनके कई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक ऐसी पीढ़ी है, जिसने भारत में जीत हासिल नहीं की है। इसलिए वे ऐसा करने के लिए बेताब होंगे।' भारत न्यूजीलैंड में दो टेस्ट के अलावा पांच वनडे और पांच टी20 मैच भी खेलेगा। इसके बाद जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज होगी।

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI Domestic Twitter
वैभव सूर्यवंशी को लेकर द्रविड़ की खास सलाह
राहुल द्रविड़ ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने के लिए पर्याप्त समय और लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव मिलना जरूरी है। द्रविड़ ने कहा, 'वैभव के मामले में आपको धैर्य रखना होगा। वो अभी सिर्फ 15 साल का है। मैंने उस बच्चे को जितना देखा है, उससे मुझे कोई संदेह नहीं है कि अगर उसे घरेलू क्रिकेट में कुछ सत्र लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का मौका मिले, तो वो टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल रहेगा।'