{"_id":"68b6f32584fe0849900a3896","slug":"prasidh-krishna-on-heated-argument-with-joe-root-during-fifth-test-match-between-india-and-england-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रूट से हुई बहस पर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं पता उन्होंने ऐसा जवाब क्यों दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रूट से हुई बहस पर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं पता उन्होंने ऐसा जवाब क्यों दिया
Tue, 02 Sep 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:07 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। भारत ने मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर पांचवां टेस्ट मैच जीत लिया था जिससे सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। रूट के साथ हुए विवाद को याद करते हुए प्रसिद्ध ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि रूट ने इस तरह से प्रतिक्रिया क्यों दी।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड दौरे के दौरान जो रूट से हुई बहस पर चुप्पी तोड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में रूट और प्रसिद्ध के बीच कहासुनी हो गई थी। आमतौर पर शांत रहने वाले रूट को प्रसिद्ध की कुछ बात बुरी लगी जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी। अब प्रसिद्ध ने इस मामले को लेकर बयान दिया है और बताया कि आखिर मामला क्या हुआ था।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ रही थी सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। भारत ने मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर पांचवां टेस्ट मैच जीत लिया था जिससे सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। रूट के साथ हुए विवाद को याद करते हुए प्रसिद्ध ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि रूट ने इस तरह से प्रतिक्रिया क्यों दी। प्रसिद्ध ने कहा, मुझे नहीं पता कि रूट ने ऐसा क्यों किया। मैंने बस इतना कहा था कि तुम अच्छी लय में लग रहे हो और फिर यह अपशब्दों में बदल गया। मैंने रूट सहित इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों से बात की। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ। उसने कहा, 'मुझे लगा कि तुमने मुझे गाली दी है।' मैंने कहा, 'नहीं'। उसने जवाब दिया, 'मैं भी बस खुद को तैयार करना चाहता था, इसलिए मुझे खुद को उत्साहित करना पड़ा।

प्रसिद्ध ने रूट को अच्छा दोस्त बताया
उन्होंने कहा, मुझे इस खेल में यही सबसे ज्यादा पसंद है, मैं हमेशा से इसी तरह खेलता आया हूं। हर किसी को, खासकर रूट जैसे दिग्गज को आज भी अपनी पूरी ताकत झोंकते और टीम के लिए लड़ते देखना, हर किसी के लिए सीखने लायक है। आप लड़ने के लिए जंग जीतने के लिए मैदान में हैं। कभी-कभी सिर्फ हुनर से कहीं ज्यादा की जरूरत होती है। उस सफर का हिस्सा बनने के लिए बहुत ज्यादा मानसिक दृढ़ता की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि यह हमारे बीच एक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त थी जो सामने आ रही थी, हम दोनों मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं।