फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prasidh Krishna ruled out of the ODI series BCCI updates India A squad for New Zealand Tour

भारतीय टीम को लगा झटका: वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, बीसीसीआई ने भारत ए टीम में किया बदलाव; जानें

Fri, 30 Oct 2026 10:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

  • भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
  • बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि कर दी है, लेकिन उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।
  • बीसीसीआई ने दूसरे और तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम में भी बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Prasidh Krishna ruled out of the ODI series BCCI updates India A squad  for New Zealand Tour
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध का पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। प्रसिद्ध हैम्स्ट्रिंग चोट से उबर रहे थे, लेकिन उन्हें मैच के लिए पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा। प्रसिद्ध का बाहर होना तय माना जा रहा था और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला वनडे चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला सात नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Prasidh Krishna ruled out of the ODI series BCCI updates India A squad  for New Zealand Tour
प्रसिद्ध कृष्णा-विराट कोहली - फोटो : IANS
फिटनेस पर निर्भर थी उपलब्धता 
प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे। बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। प्रसिद्ध को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली थी।  प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता उनकी फिटनेस और बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने पर निर्भर थी, लेकिन अब यह तय हो गया है कि वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन

भारत ए टीम से जुड़ेंगे प्रसिद्ध-सिराज 
बीसीसीआई ने हालांकि, प्रसिद्ध की जगह किसी को वनडे टीम में शामिल नहीं किया है। बीसीसीआई ने बताया कि प्रसिद्ध भले ही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मैच अभ्यास का मौका मिलेगा। इसके अलावा मोहम्मद सिराज 31 अक्तूबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम से जुड़े हैं। 

पहले वनडे के लिए टीम में शामिल रहेंगे नीतीश 
बीसीसीआई ने साथ ही बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे जो चार नवंबर के खेला जाना है। नीतीश न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे जिससे उन्हें 19 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए समय मिलेगा। 

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. समरन, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed