सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi stats Most sixes in an IPL season

RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने; रसेल को छोड़ दिया पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपनी दमदार पारी से आईपीएल में नया कीर्तिमान बनाया। वैभव आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। 

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi stats Most sixes in an IPL season
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में नया कीर्तिमान बना लिया है। वैभव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। वैभव आईपीएल के एक सीजन में 50+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने लखनऊ के खिलाफ 10 छक्के लगाए और आईपीएल 2026 सीजन में 50 छक्के पूरे कर लिए। 
Trending Videos

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना। आकाश सिंह ने हालांकि, यशस्वी को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। यशस्वी अर्धशतक लगाने से चूक गए और 23 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव ने अपना गियर बदला और 23 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर धुआंधार बल्लेबाजी की और लखनऊ का जो गेंदबाज उनके सामने आया, उस पर बड़े शॉट खेले। जुरेल और वैभव ने 12वां ओवर डालने आए मयंक यादव के ओवर से 29 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतक से चूके वैभव
मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया। सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे। मोहसिन की गेंद पर हालांकि, वह अब्दुल समद को कैच थमा बैठे। वैभव 38 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। मोहसिन ने उन्हें जीवनदान भी दिया था, लेकिन वैभव इसका फायदा नहीं उठा सके और शतक लगाने से चूक गए। वैभव और जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 105 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

वैभव से आगे सिर्फ गेल
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी की मदद से आईपीएल में नया कीर्तिमान बना लिया है। वैभव एक आईपीएल सीजन में 50+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव अब तक मौजूदा सीजन में 53 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2019 सीजन में 52 छक्के लगाए थे। इस सूची में क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। भारतीय बल्लेबाजों में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले अभिषेक शर्मा के नाम था जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के सीजन
क्रिस गेल 59 2012
वैभव सूर्यवंशी 53* 2026
आंद्रे रसेल 52 2019
क्रिस गेल 51 2013
जोस बटलर 45 2022
क्रिस गेल 44 2011
अभिषेक शर्मा 42 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed