{"_id":"5fdc42446825be1e684fde28","slug":"rajeev-shukla-to-be-next-vice-president-of-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली की टीम में राजीव शुक्ला की एंट्री, BCCI उपाध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली की टीम में राजीव शुक्ला की एंट्री, BCCI उपाध्यक्ष बनना तय
Fri, 18 Dec 2020 11:16 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला फिर से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे क्योंकि सदस्यों ने इस पद के लिए सर्वसम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चयन करने का फैसला किया है। शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संचालन परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन थे।
विज्ञापन
शुक्ला के नाम का प्रस्ताव दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने रखा जिसका उत्तराखंड के महिम वर्मा ने अनुमोदन किया। वर्मा ने इस साल के शुरू में यह पद छोड़ दिया था। वर्मा के बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही शुक्ला के इस पद पर आसीन होने की संभावना बन गई थी।
विज्ञापन
यह पता चला है कि शुक्ला को विश्राम की अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आईपीएल चेयरमैन का पद पदाधिकारी के कार्यकाल के अंतर्गत नहीं आता है। शुक्ला का आधिकारिक चुनाव बीसीसीआई की 24 दिसंबर को अहमदाबाद में होने वाली वार्षिक आम बैठक के दौरान किया जाएगा। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल और खैरूल जमाल (मैमोन) मजूमदार दो सदस्य हैं जिन्हें फिर से आईपीएल संचालन परिषद में चुना गया है।
विज्ञापन