सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri to have stand named after him at Wankhede Stadium Mumbai Cricket Association announced

MCA: वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर होगा स्टैंड, एमसीए ने शीर्ष परिषद की बैठक में लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 27 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शीर्ष परिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री के नाम पर करने का फैसला लिया है।

Ravi Shastri to have stand named after him at Wankhede Stadium Mumbai Cricket Association announced
रवि शास्त्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि मशहूर वानखड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम पर भी गेट समर्पित किए गए। स्टेडियम में जहां स्टैंड का नाम मुंबई के पूर्व कप्तान शास्त्री के सम्मान में रखा जाएगा तो वहीं स्थल के तीन अलग-अलग गेट शहर के खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाएंगे। 
Trending Videos


तीन दिग्गजों को समर्पित होंगे गेट 
एमसीए ने कहा, 'शीर्ष परिषद ने मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुंबई और भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी और एक कोच दोनों के तौर पर उनके शानदार योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।' ये फैसले यहां एमसीए की शीर्ष परिषद बैठक के दौरान लिए गए। गेट नंबर तीन का नाम सरदेसाई के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने 1960-61 और 1972-73 के बीच भारत के लिए 30 टेस्ट और कुल 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट नंबर पांच का नाम एडुल्जी के सम्मान में रखा जाएगा जिन्होंने 1976-1993 के बीच कुल 20 टेस्ट और 34 वनडे खेले थे। इसी तरह गेट नंबर छह का नाम सोलकर के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट और सात वनडे खेले। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य ने कहा, मुंबई क्रिकेट हमारे दिग्गजों की रखी नींव पर बना है। उन लोगों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है जिन्होंने शहर और देश का गौरव बढ़ाया है। प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव उनके योगदान को श्रद्धांजलि है। इसी तरह वानखेड़े स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम रखने से सुनिश्चित होता है कि स्टेडियम में आने वाले हर प्रशंसक को उन महान खिलाड़ियों की याद आए जिन्होंने हमारी शानदार क्रिकेट विरासत को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed