{"_id":"6a06e8e49a63391afc05c026","slug":"ravi-shastri-wants-sanju-samson-to-be-india-s-next-t20-captain-highlights-his-strengths-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: श्रेयस नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं शास्त्री; गिनाई खूबियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: श्रेयस नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं शास्त्री; गिनाई खूबियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 15 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
टी20 विश्व कप के बाद अब भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। फिलहाल खिलाड़ी आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं, लेकिन आगे के लिए तैयारी तेज हो गई है। अब रवि शास्त्री ने भी इसे लेकर राय रखी है।
रवि शास्त्री और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का काफी अनुभव भी मौजूद है। सैमसन का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था और उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। शास्त्री का मानना है कि यह सैमसन के अपने लिए एक लीडरशिप रोल बनाने की शुरुआत हो सकती है।
शास्त्री बोले- सैमसन ने खुद को तैयार किया
शास्त्री ने आईसीसी के रिव्यू शो पर कहा, अगले टी20 विश्व कप 2028 में भारत को शायद एक नए कप्तान की जरूरत होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सूर्यकुमार अगले कुछ वर्षों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया है, क्योंकि वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। संजू टीम में शीर्ष क्रम में खेलेंगे और वह काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह तो बस कुछ और की शुरुआत है, आप अगले दो या तीन वर्षों में संजू को और बेहतर प्रदर्शन करते देखेंगे।
सैमसन का कप्तान के तौर पर अनुभव
शानदार फॉर्म में हैं सैमसन
31 साल के सैमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत के विजयी टी20 विश्व कप अभियान के दौरान लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। सैमसन के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन शास्त्री का मानना है कि इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। शास्त्री ने कहा, मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। सैमसन में हमेशा से काबिलियत थी। असल में, लोग निराश होते थे, क्योंकि वह उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाते थे। हालांकि, इस सीजन यह मेरे शब्द हैं कि जिस तरह से वह टी20 विश्व कप के बाद खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अकेले दम पर भारतीय टीम को कई बड़े मैच जिताए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहा। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह की परिपक्वता दिखा रहे हैं, उसको देखते हुए वो मुझे भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

- सैमसन आईपीएल में पांच सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं।
- उन्होंने अपनी अगुआई में टीम को साल 2022 में फाइनल तक भी पहुंचाया था।
- आईपीएल में कप्तान के तौर पर उनका अनुभव और दबाव भरी परिस्थितियों को संभालने की उनकी काबिलियत, राष्ट्रीय टीम के साथ भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए उनकी काबिलियत को और मजबूत करती है।