फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma and virat Kohli will take part in the practice session before the ODI series against Sri Lanka

IND vs SL: वनडे सीरीज से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे रोहित-कोहली, श्रेयस अय्यर करेंगे टीम में वापसी

Mon, 29 Jul 2024 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Jul 2024 04:47 PM IST
सार

रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को श्रीलंका पहुंच गए थे। सूर्यकुमार यादव की अगआई में भारतीय टी20 टीम पल्लेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी।

विज्ञापन
Rohit sharma and virat Kohli will take part in the practice session before the ODI series against Sri Lanka
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम अब दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हिस्सा लेंगे। यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज से पहले अभ्यास सत्र में भी शामिल होंगे और तैयारियों को पुख्ता करेंगे। 
विज्ञापन

श्रीलंका पहुंचे रोहित-कोहली
रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को श्रीलंका पहुंच गए थे। सूर्यकुमार यादव की अगआई में भारतीय टी20 टीम पल्लेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद वनडे टीम में शामिल खिलाडी रोहित के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे। रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस की होगी वापसी
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में शामिल यह सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

गंभीर के साथ रोहित का पहला दौरा
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुख्य कोच का पद संभालने वाले गौतम गंभीर ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत कर ली है, लेकिन रोहित शर्मा के साथ वनडे सीरीज से उनका काम शुरू होगा। रोहित और गंभीर अतीत में एक साथ खेले हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों का तालमेल कैसा रहता है। मालूम हो कि रोहित और कोहली ने टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed