फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया? पूरा एनालिसिस

Mon, 07 Sep 2026 06:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 06:08 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों में 2023 की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुरुष टीम के 15 में से सिर्फ पांच खिलाड़ी दोबारा टीम में हैं, जबकि महिला टीम में 2023 की 15 सदस्यीय टीम के छह खिलाड़ी बरकरार हैं। पुरुष टीम में कप्तानी बदली है, वहीं महिला टीम में हरमनप्रीत कौर फिर कप्तान हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में 2023 की तुलना में क्या बदलाव - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए थे। अब 2026 में टीम इंडिया फिर उसी कामयाबी को दोहराने उतरेगी, लेकिन इस बार तस्वीर काफी बदली हुई है। चार साल में पुरुष टीम में बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि महिला टीम अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर नजर आती है। आखिर 2023 की चैंपियन टीम से 2026 में कितना कुछ बदल गया? हम यहां आपको तब और अब की टीमों का एनालिसिस करके बताएंगे...

विज्ञापन

Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

पुरुष टीम: 15 में सिर्फ पांच चेहरे पुराने
2023 में भारत की पुरुष टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी। 2026 में टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। यानी कप्तान भी बदल चुका है और टीम का बड़ा हिस्सा भी।

पुरुष टीम में 2023 और 2026 की तुलना

2023 के खिलाड़ी 2026 में स्थिति
तिलक वर्मा बरकरार
राहुल त्रिपाठी बाहर
रिंकू सिंह बाहर
ऋतुराज गायकवाड़ बाहर
यशस्वी जायसवाल बाहर
शिवम दुबे बरकरार
वॉशिंगटन सुंदर बरकरार
शाहबाज अहमद बाहर
जितेश शर्मा बाहर
प्रभसिमरन सिंह बाहर
रवि बिश्नोई बरकरार
मुकेश कुमार बाहर
आवेश खान बाहर
अर्शदीप सिंह बरकरार
आकाश दीप बाहर

2023 से बरकरार: पांच खिलाड़ी
2023 से बाहर हुए: 10 खिलाड़ी
2026 के नए खिलाड़ी: 10

2026 की पुरुष टीम में कौन नए चेहरे?

भूमिका 2026 के खिलाड़ी
बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन
गेंदबाज रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
क्या बताता है यह बदलाव?
2026 की पुरुष टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण दिखाई देता है। 2023 की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह जैसे नाम थे, जबकि अब श्रेयस अय्यर के साथ वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे खास बात गेंदबाजी विभाग है। 2026 की टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे नाम जुड़ने से गेंदबाजी आक्रमण में अलग तरह का अनुभव और विविधता दिखाई देती है। वहीं अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में ऑलराउंड विकल्प बढ़े हैं।

2023 में पुरुष टीम ने कैसे जीता था गोल्ड?
2023 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से शिकस्त दी। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था। अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 का स्कोर बनाया, लेकिन बारिश के कारण भारत की पारी शुरू नहीं हो सकी और मुकाबला नो रिजल्ट रहा।

इसके बाद भारत को उच्च वरीयता प्राप्त टीम होने के कारण गोल्ड मेडल दिया गया। अफगानिस्तान को सिल्वर और बांग्लादेश को ब्रॉन्ज मिला। 2026 में भारत को पुरुष टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दूसरे क्वार्टर फाइनल में खेलना है।

प्लेइंग-11 2023 में क्या थी और 2026 में क्या हो सकती है
2023 2026
• यशस्वी जयसवाल
• ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
• वैभव सूर्यवंशी / अभिषेक शर्मा
• संजू सैमसन
• तिलक वर्मा
• शिवम दुबे
• रिंकू सिंह
• जितेश शर्मा
• ईशान किशन
• श्रेयस अय्यर (कप्तान)
• तिलक वर्मा
• शिवम दुबे
• वाशिंगटन सुंदर
• शाहबाज़ अहमद
• रवि बिश्नोई
• आर साई किशोर
• अक्षर पटेल
• वाशिंगटन सुंदर
• वरुण चक्रवर्ती
• अर्शदीप सिंह • हर्षित राणा
• जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन

Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
भारतीय टीम - फोटो : IANS
महिला टीम: पुरुषों से ज्यादा स्थिर नजर आ रहा स्क्वॉड
महिला टीम में 2023 की तुलना में बदलाव जरूर हैं, लेकिन पुरुष टीम के मुकाबले ज्यादा निरंतरता दिखाई देती है। 2023 की 15 सदस्यीय टीम में से छह खिलाड़ी 2026 में भी शामिल हैं। हालांकि, 2026 का दिया गया स्क्वॉड 14 खिलाड़ियों का है, यानी पिछली टीम से एक खिलाड़ी कम है।

महिला टीम में 2023 और 2026 की तुलना
2023 के खिलाड़ी 2026 में स्थिति
स्मृति मंधाना बरकरार
शेफाली वर्मा बरकरार
जेमिमा रोड्रिग्स बरकरार
हरमनप्रीत कौर बरकरार
दीप्ति शर्मा बरकरार
अमनजोत कौर बाहर
देविका वैद्य बाहर
मिन्नू मणि बाहर
कनिका आहूजा बाहर
अंजलि सर्वाणी बाहर
बर्रेड्डी अनुषा बाहर
ऋचा घोष बरकरार
उमा छेत्री बाहर
तितास साधु बाहर
राजेश्वरी गायकवाड़ बाहर

2023 से बरकरार: छह खिलाड़ी
2023 से बाहर: नौ खिलाड़ी
2026 में नए खिलाड़ी: 8

2026 की महिला टीम

भूमिका 2026 के खिलाड़ी
बल्लेबाज स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली
ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी
विकेटकीपर ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी
गेंदबाज श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, नंदानी शर्मा

Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
भारतीय टीम - फोटो : IANS
महिला टीम में सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
महिला टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शीर्ष क्रम की रीढ़ अभी भी वही है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स 2023 में भी टीम का हिस्सा थीं और 2026 में भी मौजूद हैं। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम में बरकरार हैं। विकेटकीपिंग में ऋचा घोष भी 2023 से 2026 तक टीम का हिस्सा बनी हुई हैं। यानी महिला टीम में बदलाव मुख्य रूप से टीम के दूसरे हिस्सों में हुआ है। गेंदबाजी विभाग में 2026 की टीम में रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, श्री चरणी और क्रांति गौड़ जैसे विकल्प हैं। विकेटकीपिंग में गुनालन कमलिनी नया नाम है।

2023 में महिला टीम ने भी जीता था गोल्ड
2023 में महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 173/2 का स्कोर बनाया, लेकिन बारिश के कारण मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने 17.5 ओवर में 51 रन बनाए, जिसे भारत ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने 20 ओवर में 116/7 बनाए, जबकि श्रीलंका 97/8 तक ही पहुंच सका। 2026 में महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को जापान के खिलाफ पहले क्वार्टर फाइनल से करेगी।

प्लेइंग-11 2023 में क्या थी और 2026 में क्या हो सकती है
2023 2026
स्मृति मंधाना स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
शेफाली वर्मा शेफाली वर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स जेमिमा रोड्रिग्स / भारती फुलमाली
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
ऋचा घोष (विकेटकीपर) ऋचा घोष (विकेटकीपर)
दीप्ति शर्मा दीप्ति शर्मा
देविका वैद्य अरुंधति रेड्डी
अमनजोत कौर श्रेयांका पाटिल / राधा यादव
पूजा वस्त्राकर रेणुका सिंह ठाकुर
तितास साधु श्री चरणी
राजेश्वरी गायकवाड़ क्रांति गौड़ / नंदानी शर्मा

Asian Games 2026: How Different Are India’s Men and Women current cricket Squads From 2023 Gold-Medal Teams?
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
पुरुष बनाम महिला: किस टीम में ज्यादा बदलाव?
तुलना पुरुष टीम महिला टीम
2023 का स्क्वॉड 15 खिलाड़ी 15 खिलाड़ी
2026 का स्क्वॉड 15 खिलाड़ी 14 खिलाड़ी
2023 से बरकरार 5 6
2023 के खिलाड़ी जो बाहर 10 9
2026 में नए चेहरे 10 8
कप्तान में बदलाव हां नहीं
2023 का परिणाम गोल्ड गोल्ड

पुरुषों में बड़ा बदलाव, महिलाओं में ज्यादा निरंतरता
2023 से 2026 के बीच भारत की दोनों एशियन गेम्स टीमों में बदलाव साफ है, लेकिन पुरुष टीम में यह बदलाव ज्यादा बड़ा है। 15 में से सिर्फ पांच खिलाड़ी दोबारा टीम में हैं। इसके उलट महिला टीम की 15 सदस्यीय 2023 टीम से छह खिलाड़ी 2026 में भी मौजूद हैं। महिला टीम की खासियत यह है कि बल्लेबाजी की मुख्य धुरी, स्मृति, शेफाली, जेमिमा और हरमनप्रीत बरकरार है। पुरुष टीम में हालांकि कप्तान से लेकर शीर्ष क्रम और गेंदबाजी तक कई चेहरे बदले हैं। 2023 में दोनों टीमों ने गोल्ड जीता था। अब 2026 में चुनौती सिर्फ उस सफलता को दोहराने की नहीं, बल्कि बदले हुए स्क्वॉड के साथ फिर से एशियन गेम्स में भारत का दबदबा कायम करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed