11:16 AM, 07-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live Score: कुशाग्र शतक लगाकर आउट
कप्तान ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाया। वहीं, ईशान ने 150 रन पूरे कर लिए। हालांकि, शतक लगाने के बाद कुशाग्र ज्यादा देर मैदान पर नहीं रह सके। 471 के स्कोर पर ईस्ट जोन को पांचवां झटका लगा। त्रिपुराणा विजय ने कुशाग्र को मिलिंद के हाथों कैच आउट कराया। कुशाग्र ने 132 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने ईशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ईशान किशन 157 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने अनुकूल रॉय मैदान पर आए हैं।
10:46 AM, 07-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live Score: दूसरे दिन का खेल जारी
दूसरे दिन ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 385 से आगे खेलना शुरू किया और फिलहाल टीम ने चार विकेट पर 439 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुमार कुशाग्र 85 रन और ईशान किशन 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। किशन की नजर दोहरा शतक लगाने पर और ईस्ट जोन को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर होगी।
10:44 AM, 07-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live Score: पहले दिन का खेल
दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 385 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन 135 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 111 रन और कुमार कुशाग्र 75 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन टीम को अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को चामा मिलिंद ने तोड़ा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। वैभव ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया और वह 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर रन आउट हुए।
सुदीप कुमार कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर त्रिपुराणा विजय का शिकार बने। शिखर मोहन ने फिर कप्तान ईशान के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। शिखर 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान और कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।
10:40 AM, 07-Sep-2026
Duleep Trophy Final Live: कुशाग्र शतक लगाकर आउट, ईशान किशन के 150 रन पूरे; ईस्ट जोन पांच विकेट पर 470 के पार
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है।