फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Praise Shubman Gill says he was extremely consistent with thought process during England tour

Shubman-Sachin: शुभमन की तारीफ में सचिन ने पढ़े कसीदे, निरंतरता के हुए कायल; मोहम्मद सिराज को भी सराहा

Wed, 06 Aug 2025 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

गिल के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। गिल ने सीरीज के दौरान कुल 754 रन बनाए जिससे सचिन काफी प्रभावित हुए। मास्टर ब्लास्टर का कहना है कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान सोच में निरंतरता दिखाई और अच्छी गेंदों का सम्मान किया।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Praise Shubman Gill says he was extremely consistent with thought process during England tour
शुभमन गिल-सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI-BCCI(X)

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की जमकर सराहना की है और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। गिल के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। कप्तान के तौर पर गिल की यह पहली टेस्ट सीरीज थी जिसमें वह ना सिर्फ नेतृत्वकर्ता बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी निखरने में सफल रहे। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोला गिल का बल्ला 
गिल ने सीरीज के दौरान कुल 754 रन बनाए जिससे सचिन काफी प्रभावित हुए। मास्टर ब्लास्टर का कहना है कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान सोच में निरंतरता दिखाई और अच्छी गेंदों का सम्मान किया। गिल के पास एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। गावस्कर के नाम एक सीरीज में 774 रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि, कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में गिल गावस्कर को पीछे छोड़ने में सफल रहे थे। अब किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में वह सर डॉन ब्रैडमेन (810) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। गावस्कर ने इस दौरान 732 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने कहा, शुभमन ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। वह ठहरा हुआ, व्यवस्थित और शांतचित्त दिखा। अच्छी बल्लेबाजी के लिए सोच में स्पष्टता और रणनीति होना जरूरी है। उसकी सोच में निरंतरता थी जो उसके फुटवर्क में नजर आई। वह काफी नियंत्रण में बल्लेबाजी कर रहा था। सबसे अहम बात यह थी कि उसने अच्छी गेंदों का सम्मान किया।
विज्ञापन

सचिन को पसंद आया सिराज का रवैया
सचिन ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा, 'अविश्वसनीय। शानदार। मुझे उसका रवैया पसंद आया। वह पांच विकेट ले या एक भी नहीं, उसकी भाव भंगिमा समान रहती है।' मालूम हो कि सीरीज में पिछड़ने के बावजूद भारत ने सिराज के दम पर पांचवां टेस्ट मैच छह रन से जीता था जिस वजह से टीम सीरीज को बराबर करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed