फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?: कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात

Fri, 11 Sep 2026 10:49 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Sep 2026 10:49 AM IST
सार

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात खारिज की है। उन्होंने शमी को 'पूर्ण चैंपियन' बताया और ईशान किशन की टेस्ट वापसी का समर्थन किया।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected
मोहम्मद शमी और सौरव गांगुली। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और आज भी 'एक पूर्ण चैंपियन' हैं। शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 36 वर्षीय शमी इसके बाद से लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीतने में भी मदद की।

विज्ञापन

'शमी का घरेलू क्रिकेट खेलना देखकर खुशी होती है'

ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गांगुली ने शमी के लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने और प्रदर्शन करने की तारीफ की। उन्होंने कहा "शमी के लिए जो बात मुझे खुश करती है, वह यह है कि वह दिन-ब-दिन घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और प्रदर्शन करते हैं। यह देखना शानदार है। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है।"

2027 वनडे विश्व कप पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी

गांगुली से जब 2027 वनडे विश्व कप में शमी की वापसी की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे लेकर कोई भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभी बहुत दूर है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह अगले साल अक्तूबर में है। अभी काफी समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उम्र बढ़ने के साथ ऐसा सभी के साथ होता है'

शमी को सीनियर चयन समिति की ओर से नजरअंदाज किए जाने के सवाल पर गांगुली ने इससे साफ तौर पर असहमति जताई। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के साथ टीम से बाहर होना हर खिलाड़ी के साथ हो सकता है। गांगुली ने कहा कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है। वह एक पूर्ण चैंपियन हैं। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ऐसा होता है। जब मुझे 10,000 रन बनाने के बाद एक साल के लिए विश्व कप वनडे क्रिकेट से बाहर किया गया था, तब मैंने वापसी का रास्ता खोज लिया था। इसलिए ऐसा सभी के साथ होता है। गांगुली ने इस मौके पर ईस्ट जोन को लंबे इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी जीतने पर बधाई भी दी।

ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी के लिए गांगुली आशावादी

गांगुली ने ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए लक्ष्य बनाने की सलाह दी और उम्मीद जताई कि वह भारतीय टीम में लौट सकते हैं। गांगुली ने कहा कि उन्होंने गुरुवार दोपहर किशन से बात की। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को शानदार और उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने कहा कि हर युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और उम्मीद है कि वह भी खेलेगा। उसने विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली और दलीप ट्रॉफी के सभी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। गांगुली ने कहा कि अगर किशन लगातार रन बनाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट उनके लिए अहम होना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर बड़े मुकाबलों में किशन के प्रदर्शन का जिक्र किया। ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed