{"_id":"6aa3b72427b95a76d0061d43","slug":"mohammed-siraj-regains-rhythm-after-duleep-trophy-long-spells-following-sri-lanka-struggles-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में क्यों बेअसर रहे सिराज?: बोले- दो महीने के ब्रेक ने बिगाड़ी लय; दलीप ट्रॉफी में दिखा पुराना अंदाज","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
श्रीलंका में क्यों बेअसर रहे सिराज?: बोले- दो महीने के ब्रेक ने बिगाड़ी लय; दलीप ट्रॉफी में दिखा पुराना अंदाज
Fri, 11 Sep 2026 01:47 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:47 PM IST
सार
मोहम्मद सिराज ने बताया कि श्रीलंका दौरे पर दो महीने के ब्रेक के बाद उनकी गेंदबाजी की लय बिगड़ गई थी। दलीप ट्रॉफी में लंबे स्पेल से उन्हें पुरानी लय और रफ्तार हासिल करने में मदद मिली।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका दौरे पर अपनी गेंदबाजी में आई कमी की वजह बताई है। सिराज के मुताबिक, दो महीने के लंबे ब्रेक के बाद सीधे मैच में उतरने से उनकी लय बिगड़ गई थी। हालांकि, दलीप ट्रॉफी में लंबे स्पेल गेंदबाजी करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनकी पुरानी लय और रफ्तार वापस आ गई है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सिराज अपनी सामान्य रफ्तार में नजर नहीं आए थे। वह आमतौर पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास गेंदबाजी करते हैं, लेकिन श्रीलंका में उनकी गति 120 के दशक के आखिरी हिस्से में रही। चार पारियों में उन्होंने 44 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर सके।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सिराज अपनी सामान्य रफ्तार में नजर नहीं आए थे। वह आमतौर पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास गेंदबाजी करते हैं, लेकिन श्रीलंका में उनकी गति 120 के दशक के आखिरी हिस्से में रही। चार पारियों में उन्होंने 44 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर सके।
विज्ञापन
दो महीने के ब्रेक को बताया वजह
सिराज ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले वह करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर थे। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट आठ जून को खत्म होने के बाद उन्होंने ब्रेक लिया था। इसके बाद सात अगस्त को श्रीलंका दौरे की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि दो महीने के ब्रेक के बाद सीधे मैच में उतरने से मेरी लय ठीक नहीं थी। मैं पूरी तरह लय पर निर्भर रहने वाला गेंदबाज हूं। अगर मेरी लय सही नहीं होती तो मैं क्रीज से पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाता।सिराज ने बताया कि श्रीलंका में उनका रनअप भी सहज नहीं था। कुछ कदम छोटे पड़ रहे थे तो कुछ ज्यादा लंबे हो रहे थे। इससे उनका पूरा फ्लो बिगड़ गया और इसका असर रफ्तार पर भी पड़ा।
दलीप ट्रॉफी में 41 ओवर ने बदली तस्वीर
दलीप ट्रॉफी फाइनल में दक्षिण क्षेत्र की ओर से खेलते हुए सिराज ने पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ कुल 41 ओवर गेंदबाजी की। चेपॉक की गर्मी में लंबे स्पेल डालना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन इसी मैच ने उन्हें अपनी लय हासिल करने में मदद की। सिराज ने कहा कि श्रीलंका में दूसरे टेस्ट के दौरान टीम ने करीब साढ़े तीन दिन फील्डिंग की थी और उसके एक सप्ताह के भीतर चेन्नई की गर्मी में दलीप ट्रॉफी खेलनी पड़ी।इसके बावजूद उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने पर बहाने की कोई जगह नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आप बहाने नहीं बना सकते। आपको अपनी टीम और देश के लिए पूरा प्रयास करना होता है।
मोहम्मद सिराज
- फोटो : Amar Ujala Graphics