रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई हलचल: अजीत अगरकर के पुराने बयान से जुड़ा कनेक्शन; फैंस बोले- क्या ये जवाब है?
रोहित शर्मा की 'Non-Committal' लिखी टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। फैंस इसे अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें रोहित के 2027 विश्व कप खेलने पर सवाल उठे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर टीवी पर नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। रोहित जल्द ही शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' को होस्ट करते नजर आएंगे। शो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और प्रोमो साझा किए जा रहे हैं। लेकिन हालिया वीडियो में रोहित की एक टी-शर्ट ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।
वीडियो में रोहित अपने बेफिक्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि शो के निर्माता उनसे लगातार री-टेक करवा रहे हैं। इसके बाद रोहित फैंस को शो देखने के लिए कहते हैं और शूटिंग खत्म करते हुए पैक-अप का आदेश देते हैं। हालांकि, इस पूरे वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी टी-शर्ट ने खींचा। प्रोमो में रोहित सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर 'Non-Committal' लिखा हुआ था। इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई।
Ab toh Hitman ne bhi bol diya!
— Sony LIV (@SonyLIV) September 9, 2026
Watch Family Full House with Rohit Sharma, starts 19th September every Saturday and Sunday at 9:30 pm only on Sony LIV and Sony Entertainment Television.#RohitSharma #FamilyFullHouse #ComingSoon #SonyLIV pic.twitter.com/5El6qReD3T
क्या अजीत अगरकर को दिया इशारा?
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने रोहित की इस टी-शर्ट को भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ दिया। पिछले साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने संकेत दिया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर स्पष्ट नहीं थे। इसके बाद से ही रोहित के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे में उनकी टी-शर्ट पर लिखा 'Non-Committal' शब्द फैंस को पुराने बयान की याद दिला रहा है। हालांकि, रोहित ने खुद यह नहीं कहा है कि टी-शर्ट पर लिखा संदेश अजीत अगरकर के लिए था। सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने अंदाज में इसका मतलब निकाल रहे हैं।
Rohit Sharma cooked Ajit Agarkar BADLY. 💀
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) September 10, 2026
Last October, when Ajit Agarkar was asked about Rohit Sharma and Virat Kohli playing in the 2027 World Cup, he described both as “non-committal.”
Fast-forward to now: Rohit is set to appear on Sony TV’s new show Family Full House,… pic.twitter.com/YQhkjvCZJB
2027 विश्व कप पर रोहित ने क्या कहा?
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने हाल ही में 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के सवाल पर भी जवाब दिया। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक ने उनसे पूछा कि क्या वह अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलेंगे। इसके जवाब में रोहित ने कहा "अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।" रोहित का यह छोटा-सा जवाब एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर चर्चा का कारण बन गया। वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।