{"_id":"66e412ea64862cd5c10f0fc5","slug":"star-indian-batter-virat-kohli-prepare-for-bangladesh-test-series-hit-at-nets-during-practice-session-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, इतनी देर तक किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, इतनी देर तक किया अभ्यास
Fri, 13 Sep 2024 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
कोहली इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यक्गित कारणों से नहीं खेले थे और अब वह लाल गेंद के प्रारूप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय टीम एक महीने के ब्रेक के बाद बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार है और टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को चेन्नई में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान कोहली ने नेट्स पर करीब 45 मिनट बिताए और जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
टेस्ट में जलवा बिखेरने को तैयार कोहली
कोहली इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यक्गित कारणों से नहीं खेले थे और अब वह लाल गेंद के प्रारूप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा और कोहली समेत पूरी टीम एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्र हुई। इस दौरान नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे।

अभ्यास सत्र के दौरान कोहली ने 45 मिनट बिताए और टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी लगातार गेंदबाजी की। खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था। नए कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट सीरीज है।
शुक्रवार तड़के चेन्नई पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले, जबकि कोहली लंदन से सीधे तड़के चेन्नई पहुंचे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को ही चेन्नई पहुंच गए थे।

फिलहाल डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर है भारत
यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेलनी है। भारत डब्ल्यूटीसी में 68.52 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 45.83 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है।