फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Basit Ali Slams Babar Azam After Pakistan’s Test Struggles, Says He Is ‘Great Only on Social Media’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम को लताड़ा: बोले- आप सिर्फ सोशल मीडिया पर महान हैं; जानें क्यों कहा ऐसा

Tue, 01 Sep 2026 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान बासित अली ने बाबर आजम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाबर को उनके फैंस और पीआर टीम भले ही महान बल्लेबाज मानें, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन सवाल खड़े करता है। बासित ने बाबर को सोशल मीडिया का महान खिलाड़ी तक कह दिया।

विज्ञापन
Basit Ali Slams Babar Azam After Pakistan’s Test Struggles, Says He Is ‘Great Only on Social Media’
बाबर आजम का खराब रिकॉर्ड - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम की टीम को दो मैचों में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। इंग्लिश टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इन दो हारों से पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने बाबर पर निशाना साधा है और कहा है कि वह सिर्फ सोशल मीडिया पर महान हैं। बासित ने कहा कि बाबर को उनके फैंस और पीआर टीम भले ही वर्ल्ड क्लास बैटर मानते हों, लेकिन वह पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों के आसपास भी नहीं हैं। मुश्किल परिस्थितियों में उनकी बल्लेबाजी फुस्स है।
विज्ञापन

बासित ने बाबर को लताड़ा
बासित ने 'द गेम प्लान' शो में कहा, 'कोई भी महान खिलाड़ी इसी तरह नहीं बन जाता। महान बल्लेबाजों से मेरा यहां मतलब सचिन तेंदुलकर से नहीं है। मैं अपने देश के क्रिकेटरों की बात कर रहा। जब आप मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा नहीं खेलेंगे, तो बातें करके क्या फायदा है। आप अपने फॉलोअर्स में महान खिलाड़ी कहलाते होंगे। सोशल मीडिया पर आप महान होंगे। लेकिन जब बात खेलने की आती है तो वो आप कब करेंगे? मैं यहां बाबर आजम की बात कर रहा हूं। मैं उनका नाम लूंगा। उन्होंने चार साल से टेस्ट में कोई शतक नहीं लगाया। अब आप कब बनाएंगे शतक? यह हमारे लिए दर्द का विषय है। जब पूरे देश की बल्लेबाजी आप पर टिकी है तो आप खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे। कम से कम आप खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गिफ्ट में देना तो बंद कर सकते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Basit Ali Slams Babar Azam After Pakistan’s Test Struggles, Says He Is ‘Great Only on Social Media’
बासित अली - फोटो : twitter
बाबर ने इस साल पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
हाल ही में फिर से पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान नियुक्त हुए बाबर ने इस साल आठ टेस्ट में 53.66 की औसत से 322 रन बनाए हैं। वह पिछले लगभग चार साल से टेस्ट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। बाबर ने इंग्लैंड से पहले वेस्टइंडीज सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 193 रन बनाए थे और उनका औसत 96.50 का रहा था। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर पहला टेस्ट चोट के कारण मिस करने के बाद लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में वह आठ और छह रन ही बना सके। इस सीरीज से पहले तक बाबर का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा था। उन्होंने इस सीरीज से पहले छह पारियों में 65.75 की औसत से रन बनाए थे और इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं बाबर
हालांकि, इस सीरीज को मिला दिया जाए तो बाबर ने इंग्लैंड में आठ पारियों में 46.16 की औसत से 277 रन बनाए हैं। इनमें कोई शतक नहीं, और तीन अर्धशतक हैं। ओवरऑल इंग्लैंड के खिलाफ बाबर ने 16 टेस्ट पारियों में 47.14 की औसत से 660 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। बाबर साल 2023 से टेस्ट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। एक जनवरी 2023 से अब तक उन्होंने 19 टेस्ट की 37 पारियों में 29.8 की खराब औसत से 1043 रन बनाए हैं। इनमें सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 83 रन का रहा है। 

Basit Ali Slams Babar Azam After Pakistan’s Test Struggles, Says He Is ‘Great Only on Social Media’
बाबर आजम - फोटो : PTI
पाकिस्तान के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन
इस दौरान (एक जनवरी 2023 से अब तक) पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सऊद शकील, शान मसूद और सलमान आगा ने बनाए हैं। सऊद ने 40 पारियों में चार शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1511 रन, शान मसूद ने 43 पारियों में तीन शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 1381 रन और सलमान आगा ने 41 पारियों में दो शतक और नौ अर्धशतक की मदद से 1332 रन बनाए हैं। रिजवान ने भी बाबर से ज्यादा रन बनाए हैं। रिजवान ने 37 पारियों में एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1309 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed