T20 WC: जयवर्धने के बाद श्रीलंका के मुख्य कोच ने भी दिया इस्तीफा, विश्व कप में पहले राउंड से बाहर हुई थी टीम
सिल्वरवुड के कार्यकाल में, श्रीलंका ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें 2022 का एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरी शामिल है। टीम 2023 के एशिया कप के फाइनल में भी पहुंची थी।
विस्तार
श्रीलंका के नेशनल क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। सिल्वरवुड को अप्रैल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
Mr. Chris Silverwood, head coach of the national team, has tendered his resignation from the position, citing personal reasons.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) June 27, 2024
“Being an international coach means long periods away from loved ones. After lengthy conversations with my family and with a heavy heart, I feel it is…
श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। आईसीसी टूर्नामेंट में यह उसका सबसे खराब प्रदर्शन था। सिल्वरवुड ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहना मेरे लिये फख्र की बात रही है। मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।"
सिल्वरवुड के कार्यकाल में, श्रीलंका ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें 2022 का एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरी शामिल है। टीम 2023 के एशिया कप के फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि, श्रीलंका की टीम हाल ही में हुए आईसीसी टूर्नामेंट्स, जिनमें 2022 और 2024 के दो टी 20 विश्व कप और 2023 का वनडे विश्व कप शामिल है, के नॉकआउट चरणों में पहुंचने में विफल रही थी।